दिशा सालियान केस में बड़ा ट्विस्ट, छह साल बाद सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की रहस्यमयी मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है. करीब छह साल बीत जाने के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने इस केस में एफआईआर दर्ज कर ली है.

Pinterest
Antima Pal

Disha Salian Case: सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की रहस्यमयी मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है. करीब छह साल बीत जाने के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने इस केस में एफआईआर दर्ज कर ली है. बॉम्बे हाईकोर्ट के साफ निर्देश के बाद सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली है. ताजा अपडेट के मुताबिक दिशा के पिता सतीश सालियान ने सीबीआई अफसरों के सामने चार घंटे से ज्यादा समय तक अपना बयान दर्ज कराया. वे अपने वकील नीलेश ओझा के साथ पहुंचे थे.

दिशा सालियान केस में बड़ा ट्विस्ट

सतीश सालियान ने बयान में गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ कथित गैंगरेप हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई. बयान में उन्होंने एक अभिनेता और एक राजनेता का जिक्र भी किया. हालांकि फिलहाल ये आरोप सिर्फ जांच का हिस्सा हैं. अदालत ने साफ कहा है कि पर्याप्त सबूत मिलने तक किसी को आरोपी नहीं माना जाए.

छह साल बाद सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

इससे पहले सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. आरोप लगाया था कि दिशा के साथ गैंगरेप और हत्या हुई तथा कुछ प्रभावशाली लोगों और पुलिसकर्मियों का हाथ हो सकता है. कोर्ट ने 2 सितंबर को सीबीआई को जांच सौंपते हुए मुंबई क्षेत्र के जॉइंट डायरेक्टर को एक अनुभवी अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया.


दिशा सालियान सेलिब्रिटी मैनेजर थीं. उन्होंने कुछ समय दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी काम किया था. 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी. तब से उनका परिवार न्याय की लड़ाई लड़ रहा है.

अब सीबीआई जांच शुरू कर चुकी है. पिता का लंबा बयान मिलने के बाद केस में नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है. क्या इस बार मौत का राज खुल पाएगा? जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.