आमिर खान की बहन है शाहरुख को 'पठान' बनाने वाली एक्ट्रेस, जानिए नाम और काम

आमिर खान को अभी हाल ही में कपिल शर्मा शो में देखा गया जहां उन्होंने अपनी बहनों का परिचय लोगों से कराया.

India Daily Live

नई दिल्ली: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों काफी चर्चा में है. शो में पहली बार आमिर खान को देखा गया जिसके बाद फैंस काफी खुश हुए क्योंकि उनको पहली बार किसी रियलिटी शो में देखा गया है. कपिल शर्मा शो पिछले 11 सालों से आ रहा है लेकिन आज तक इसमें आमिर खान को नहीं देखा गया लेकिन अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट को शो में देखा गया. शो में आमिर ने कई चीजों के बारे में खुलासा किया.

आमिर खान की एंट्री के बाद शो में दर्शकों ने काफी हूटिंग की. शो में एक्टर के अलावा उनकी बहनें निखत और फरहत और जीजा संतोष पहुंचे थे. इस दौरान आमिर खान ने अपनी बहन निखत के बारे में एक ऐसी चीज का खुलासा किया जो बहुत कम लोगों को पता है. आइए हम आपको बताते हैं वो क्या है.

आमिर की बहनें भी है एक्टर

आमिर खान ने कपिल और दर्शकों को अपनी बहनों और जीजाजी का परिचय देते हुए, बताया कि उनकी बड़ी बहन निखत भी एक्टिंग करती हैं और वह शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में थीं. आमिर खान अपनी बड़ी बहन का परिचय देते हुए कहते हैं कि- ये पिंक साड़ी में मेरी बड़ी बहन निखत है जो कि पठान में आपने एक औरत को देखा होगा जो शाहरुख खान को ताबीज पहनाती है और कहती है कि आज से तुम पठान, वो मेरी बहन ही है.

वहीं आमिर खान जब अपनी छोटी बहन निखत से मिलवाते हैं तो वो बोलते हैं कि ये मेरी छोटी बहन निखत हैं जो कि मेरे से ज्यादा अच्छी एक्टर है. आमिर आगे कहते हैं कि मैं 35 सालों से काम कर रहा हूं लेकिन फरहत मेरे से ज्यादा अच्छी एक्टर है.