रॉकी भाई बनने से पहले किराने की दुकान चलाते थे Yash? एक्टर ने बताई पुराने दिनों की कहानी

यश का असली नाम नवीन गौड़ा है. हाल ही में 'आप की अदालत' शो में उन्होंने अपने संघर्ष के किस्से साझा किए. आज वे साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं, लेकिन कामयाबी तक का रास्ता आसान नहीं था. अभिनय शुरू करने से पहले उन्होंने परिवार की मदद के लिए प्रोविजन स्टोर यानी परचून की दुकान चलाई थी.

Pinterest
Antima Pal

Yash recalled Struggle Days: सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच एक्टर ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए दिलचस्प बातें बताईं. उन्होंने कहा कि सिनेमा की दुनिया में आने से पहले वे किराने की दुकान चलाते थे.

रॉकी भाई बनने से पहले किराने की दुकान चलाते थे यश

यश का असली नाम नवीन गौड़ा है. हाल ही में 'आप की अदालत' शो में उन्होंने अपने संघर्ष के किस्से साझा किए. आज वे साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं, लेकिन कामयाबी तक का रास्ता आसान नहीं था. अभिनय शुरू करने से पहले उन्होंने परिवार की मदद के लिए प्रोविजन स्टोर यानी परचून की दुकान चलाई थी.

एक्टर ने बताई पुराने दिनों की कहानी

एक्टर ने बताया कि स्कूल के दिनों में उन्हें कभी पैसों या स्टेटस का फर्क महसूस नहीं हुआ. लेकिन कॉलेज पहुंचते ही हालात बदल गए. वहां ज्यादातर साथियों के पास नई बाइक या कार थी. पहनने को अच्छे कपड़े भी थे. उनके पास सिर्फ पिता का पुराना स्कूटर था.

उस वक्त यश को आती थी बहुत शर्म

यश ने कहा कि उसी स्कूटर पर उन्हें दुकान के लिए सामान लाने जाना पड़ता था. उस वक्त उन्हें बहुत शर्म आती थी. हीन भावना सताती थी. वे सोचते थे कि कोई उन्हें इस हालत में न देख ले, खासकर दोस्त. परिवार की आर्थिक मदद के लिए दुकान शुरू करना जरूरी था, लेकिन यह याद अब भी ताजा है.

आज यश की स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. 'केजीएफ' के रॉकी भाई के रूप में उन्होंने लाखों दिल जीते. अब उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी. इसके अलावा वे 'रामायण' में रावण का किरदार निभाएंगे.