Yash recalled Struggle Days: सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच एक्टर ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए दिलचस्प बातें बताईं. उन्होंने कहा कि सिनेमा की दुनिया में आने से पहले वे किराने की दुकान चलाते थे.
यश का असली नाम नवीन गौड़ा है. हाल ही में 'आप की अदालत' शो में उन्होंने अपने संघर्ष के किस्से साझा किए. आज वे साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं, लेकिन कामयाबी तक का रास्ता आसान नहीं था. अभिनय शुरू करने से पहले उन्होंने परिवार की मदद के लिए प्रोविजन स्टोर यानी परचून की दुकान चलाई थी.
एक्टर ने बताया कि स्कूल के दिनों में उन्हें कभी पैसों या स्टेटस का फर्क महसूस नहीं हुआ. लेकिन कॉलेज पहुंचते ही हालात बदल गए. वहां ज्यादातर साथियों के पास नई बाइक या कार थी. पहनने को अच्छे कपड़े भी थे. उनके पास सिर्फ पिता का पुराना स्कूटर था.
#Toxic : A Fairy Tale for Grown-Ups
Trailer out now
Kannada - https://t.co/Y6Gk2cW5lf
Hindi - https://t.co/Eq7yTxddfd
Telugu - https://t.co/e2laDxCTC2
Tamil - https://t.co/X2XXsT6piu
Malayalam - https://t.co/7iKmjpzaTU#ToxicTheMovie In Cinemas Worldwide from 26-08-2026.… pic.twitter.com/RSxPDe5TGa— Yash (@TheNameIsYash) August 8, 2026Also Read
यश ने कहा कि उसी स्कूटर पर उन्हें दुकान के लिए सामान लाने जाना पड़ता था. उस वक्त उन्हें बहुत शर्म आती थी. हीन भावना सताती थी. वे सोचते थे कि कोई उन्हें इस हालत में न देख ले, खासकर दोस्त. परिवार की आर्थिक मदद के लिए दुकान शुरू करना जरूरी था, लेकिन यह याद अब भी ताजा है.
आज यश की स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. 'केजीएफ' के रॉकी भाई के रूप में उन्होंने लाखों दिल जीते. अब उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी. इसके अलावा वे 'रामायण' में रावण का किरदार निभाएंगे.