कॉन्सर्ट में लड़कियों संग हुई छेड़खानी तो जैस्मिन सैंडलस ने बीच में छोड़ी सिंगिंग, देखें वीडियो में कैसे आगबूबला हुई सिंगर

शरारत, तरस और यार ना मिले जैसे हिट गानों के लिए मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलस दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लाइव शो कर रही थी, तभी उन्होंने अपना शो बीच में ही रोक दिया. भीड़ में दो पुरुषों को महिलाओं को परेशान करते देख उन्होंने उन्हें फटकार लगाई .

x
Antima Pal

मुंबई: पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस  ने एक बार फिर अपने साहस और महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता से सबका दिल जीत लिया. हाल ही में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने लाइव शो के दौरान उन्होंने परफॉर्मेंस बीच में रोक दी. वजह थी - ऑडियंस में दो पुरुष महिलाओं को परेशान कर रहे थे. जैस्मीन ने इसे देखते ही सिक्योरिटी को तुरंत निर्देश दिया कि इन लोगों को बाहर निकाल दिया जाए.

लड़कियों संग छेड़खानी होने पर जैस्मिन सैंडलस ने बीच में रोका कॉन्सर्ट

एक वायरल वीडियो में जैस्मीन माइक पर बोलती सुनाई दे रही हैं, 'सिक्योरिटी, प्लीज इन दो लड़कों को यहां से निकालिए... ये कुड़ियां ना तंग कर दे रहे हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं तब तक गाऊंगी नहीं जब तक लड़कियां यहां सेफ फील नहीं करतीं.' उनकी ये बात सुनकर पूरा वेन्यू तालियों से गूंज उठा. सिक्योरिटी ने तुरंत एक्शन लिया और उन लोगों को बाहर कर दिया. इसके बाद ही जैस्मीन ने परफॉर्मेंस दोबारा शुरू की.

जैस्मिन सैंडलस को हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में गाए गए गाने 'शरारत' के लिए खूब पसंद किया गया. इसके अलावा उनके पुराने हिट्स जैसे 'तरस', 'यार ना मिले', 'इल्लीगल वेपन 2.0' और 'रात जश्न दी' भी फैंस को खूब भाते हैं. लेकिन इस घटना ने उन्हें एक सिंगर से ज्यादा एक जिम्मेदार और मजबूत महिला के रूप में पेश किया. 

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के बाद फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए. कई यूजर्स ने लिखा- 'रियल क्वीन बिहेवियर', 'ये असली धुरंधर हैं', 'महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्टैंड लेने वाली सिंगर', 'ऐसे और सेलिब्रिटी चाहिए.' लोग उनकी इस बहादुरी की सराहना कर रहे हैं कि उन्होंने सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि ऑडियंस की सुरक्षा को प्राथमिकता दी.

यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक मजबूत मैसेज देती है. कॉन्सर्ट जैसे पब्लिक इवेंट्स में अक्सर ऐसी हरकतें होती हैं, लेकिन जैस्मीन ने इसे बर्दाश्त नहीं किया और तुरंत एक्शन लिया. उनकी इस हरकत से न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरा इंडस्ट्री प्रभावित हुआ है.