मुंबई: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सीरीज एक बार फिर बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गई है. अब इस बार फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और डायरेक्टर आदित्य धर के बीच प्यारा और इमोशनल मोमेंट देखने को मिला है. बुधवार को आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर मुकेश छाबड़ा के लिए एक लंबा और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने मुकेश की मेहनत, विजन और फिल्म के लिए चुने गए परफेक्ट कलाकारों की तारीफ की.
इस पोस्ट को पढ़कर मुकेश छाबड़ा काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने भी आदित्य धर को जवाब में एक हार्टफेल्ट मैसेज लिखा. मुकेश छाबड़ा ने ट्वीट कर लिखा- 'इस पोस्ट को पढ़कर मैं बहुत इमोशनल फील कर रहा हूं. सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं. थैंक यू सो मच… आई लव यू. हर HOD और सेट पर हर व्यक्ति को जो प्यार और रिस्पेक्ट आप देते हैं, वो बॉलीवुड में बहुत कम लोग देते हैं. मैं सच में बहुत खुश और आपके लिए बहुत प्राउड हूं. लव यू ब्रदर.'
Reading this post, I’m feeling very emotional. I honestly don’t know what to say. Thank you so much…I love you.
— Mukesh Chhabra CSA (@CastingChhabra) April 8, 2026
The love and respect you give to every HOD and every individual on set is something very rare something most people don’t give in Bollywood. I’m truly happy and very… https://t.co/1DRbZ2H12T
यह पोस्ट पढ़कर फैंस भी काफी इमोशनल हो गए. मुकेश छाबड़ा ने आगे लिखा कि अदित्य धर का हर क्रू मेंबर को सम्मान देना और प्यार दिखाना बहुत दुर्लभ है. उन्होंने अदित्य को 'भाई' कहकर संबोधित किया और कहा कि वे उनके काम से बहुत प्रभावित हैं.
'धुरंधर' 'और 'धुरंधर: द रिवेंज' दोनों फिल्मों में मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग की खूब चर्चा हो रही है. पहली फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे. दूसरी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' मार्च 2026 में आई और अब तक भारत में 1,033.37 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.
फिल्म में सारा अर्जुन (यालिना जामाली), राकेश बेदी, अक्षय खन्ना और अन्य कलाकारों का चुनाव लोगों को बहुत पसंद आया. सारा अर्जुन जैसी नई चेहरे को महत्वपूर्ण रोल देना और उसे परफेक्ट तरीके से फिट करना मुकेश छाबड़ा की सूझबूझ को दिखाता है. उन्होंने बताया कि इस रोल के लिए कई अभिनेत्रियां मैसेज कर रही थीं, लेकिन उन्होंने कहानी के हिसाब से सही फेस चुना.
आदित्य धर अपनी फिल्मों में क्रू के हर सदस्य को क्रेडिट देते हैं. वे हर डिपार्टमेंट के लोगों का सम्मान करते हैं, जो बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलता है. मुकेश छाबड़ा ने कहा कि आदित्य का विजन, डिटेलिंग और हर व्यक्ति को दिया जाने वाला प्यार उन्हें खास बनाता है. फैंस सोशल मीडिया पर दोनों की इस दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा- 'आदित्य और मुकेश की जोड़ी कमाल की है. कास्टिंग परफेक्ट है और फिल्म भी सुपरहिट.' धुरंधर सीरीज ने एक्शन, थ्रिलर और इमोशंस का शानदार मिश्रण पेश किया है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स के साथ नई प्रतिभाओं को मौका देना फिल्म की बड़ी खासियत रही.
मुकेश छाबड़ा और आदित्य धर का यह इमोशनल एक्सचेंज दिखाता है कि सिनेमाई सफर में प्यार, रिस्पेक्ट और टीम वर्क कितना जरूरी है. फिल्म की सफलता सिर्फ स्टार्स की नहीं, बल्कि पूरे क्रू की मेहनत का नतीजा है. फैंस अब 'धुरंधर' सीरीज के अगले हिस्से का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल दोनों फिल्में दर्शकों का दिल जीत रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं.