कान्स में डेमी मूर को देख लोगों को खुला रह गया मुंह! 62 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने बिखेरा जलवा; Video
डेमी मूर ने कान्स की रेड कार्पेट पर एक चमचमाते गाउन में एंट्री की. गाउन का डिजाइन बेहद एलिगेंट था, जो उनकी काया पर खूब फबा. साथ में हीरों का शानदार हार उनकी लुक को और भी खास बना रहा. ग्रेसफुल तरीके से वह कार्पेट पर चलीं. उनके बालों का स्टाइल, मेकअप और पूरा लुक युवा अभिनेत्रियों को भी टक्कर दे रहा था.
Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 12 मई से हो गई है. इस बार रेड कार्पेट पर कई सितारों ने अपनी चमक बिखेरी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डेमी मूर. 62 साल की उम्र में भी डेमी का स्टाइल और आत्मविश्वास देखकर सब हैरान हैं. हालांकि उनके बेहद पतले शरीर को देखकर फैंस चिंतित भी नजर आ रहे हैं.
कान्स में डेमी मूर ने बिखेरा जलवा
डेमी मूर ने कान्स की रेड कार्पेट पर एक चमचमाते गाउन में एंट्री की. गाउन का डिजाइन बेहद एलिगेंट था, जो उनकी काया पर खूब फबा. साथ में हीरों का शानदार हार उनकी लुक को और भी खास बना रहा. ग्रेसफुल तरीके से वह कार्पेट पर चलीं. उनके बालों का स्टाइल, मेकअप और पूरा लुक युवा अभिनेत्रियों को भी टक्कर दे रहा था.
Also Read
पिछले साल 2025 में पीपुल मैगजीन ने 62 साल की उम्र में डेमी मूर को दुनिया की सबसे सुंदर महिला चुना था. उस उपलब्धि के बाद इस बार भी वह अपनी सुंदरता और स्टाइल से सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं. कई लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं- 'डेमी अभी भी कातिलाना लुक रखती हैं', '62 में भी इतना कॉन्फिडेंस किसी में नहीं.' लेकिन कुछ फैंस उनके बेहद दुबले शरीर को देखकर हैरान और चिंतित हैं. कुछ ने इसे 'Ozempic Gone Wrong' बताया.
सोशल मीडिया पर पोस्ट्स में लिखा जा रहा है – 'डेमी खुद को मार रही हैं', 'ये तो कंकाल जैसी दिख रही हैं', 'पहले वाली डेमी कहां गई?' वजन घटाने वाली दवाओं के इस्तेमाल की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. डेमी मूर हमेशा से फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं और उम्र के साथ अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत करती दिखी हैं. लेकिन इस बार उनका लुक इतना पतला देखकर फैन्स दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं.