Spirit Controversy: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने का विवाद फिर से गरमा गया है. फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने एक पॉडकास्ट में कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने दावा किया कि दीपिका सिर्फ फीस और काम के घंटों की बात नहीं कर रही थीं, बल्कि फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सा मांग रही थीं.
प्रणय ने एक पॉडकास्ट में बताया कि संदीप लगभग 18 महीने तक दीपिका से बातचीत कर रहे थे. वे उन्हें फिल्म में लेना चाहते थे. लेकिन बातचीत के दौरान कई मुद्दे सामने आए. इनमें उनकी फीस, रोजाना कितने घंटे काम करेंगी और कुछ अन्य शर्तें शामिल थीं.
When I narrate a story to an actor, I place 100% faith. There is an unsaid NDA(Non Disclosure Agreement) between us. But by doing this, You've 'DISCLOSED' the person that you are....
— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) May 26, 2025
Putting down a Younger actor and ousting my story? Is this what your feminism stands for ? As a…
प्रणय के अनुसार दीपिका ने फिल्म के मुनाफे का 10 प्रतिशत हिस्सा भी मांगा था. उन्होंने कहा- 'वजह वही है जो पहले बताई गई थी. एक तो रिम्यूनरेशन, दूसरा टाइमिंग. इसके अलावा कुछ और कारण भी हैं.' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान कहानी के गोपनीय डिटेल्स लीक हो गए थे और इसके पीछे दीपिका का हाथ हो सकता है.
'स्पिरिट' अब प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ बन रही है. फिल्म मार्च 2027 में रिलीज होने वाली है. पहले दीपिका को इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया जा रहा था, लेकिन बाद में उनकी जगह तृप्ति को लिया गया.
प्रणय ने साफ कहा कि बातचीत सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट तक सीमित नहीं थी. कई व्यावसायिक शर्तें थीं, जिन पर सहमति नहीं बन पाई. संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्मों में सख्त शेड्यूल और कंट्रोल के लिए जाने जाते हैं. इसलिए काम के घंटों और फीस पर मतभेद होना स्वाभाविक माना जा रहा है. इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. कुछ लोग प्रोडक्शन हाउस की बात को सही मान रहे हैं, तो कुछ दीपिका के पक्ष में हैं. अब तक दीपिका या उनके मैनेजमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.