मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को डेट कर रही हैं कर्तिक आर्यन की एक्ट्रेस? IPL 2026 के बीच लिंकअप वीडियो वायरल

क्रिकेटर तिलक वर्मा पिछले कुछ समय से अपनी डेटिंग अफवाहों को लेकर खबरों में बने हुए हैं. कहा जा रहा है कि वह तेलुगू एक्ट्रेस श्रीलीला को डेट कर रहे हैं. हालांकि, तिलक और श्रीलीला दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है.

Instagram
Babli Rautela

भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा तेलुगू एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ डेटिंग अफवाहों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. यह सब सूर्यकुमार यादव का एक वायरल वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद हुआ है. यह क्लिप अब रेडिट, इंस्टाग्राम और X पर खूब शेयर हो रही है. इसमें सूर्यकुमार, तिलक को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में मुंबई इंडियंस के यह बल्लेबाज होटल की लॉबी से गुजरते हुए कानों में इयरफोन लगाए हुए हैं. वीडियो में ऐसा लग रहा है कि सूर्यकुमार मजाक में कह रहे हैं कि तिलक 'प्यार में पड़ गए हैं.' इस पल ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. हालांकि, तिलक और श्रीलीला दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है.

किसे डेट कर रहे हैं क्रिकेटर तिलक वर्मा?

क्रिकेटर और एक्ट्रेस के बीच कनेक्शन की अटकलें सबसे पहले IPL सीजन के दौरान शुरू हुई थीं. उस समय खबर आई थी कि श्रीलीला की मां, डॉ. स्वर्णलता, धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थीं. स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई थी. फैंस यह सोचने लगे थे कि क्या श्रीलीला और मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी के बीच कोई रिश्ता है.

Dating rumor
by u/Low_Object1999 in IndiaCricketGossips

ये अफवाहें तब और तेज हो गईं जब सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि श्रीलीला एक और क्रिकेट मैच देखने गई थीं. वहां उनकी टीम का कोई सदस्य ऐसी जर्सी पहने हुए देखा गया था जिस पर 'Tilak' लिखा हुआ था.

तिलक और श्रीलीला के बारे में

बता दें की तिलक और श्रीलीला दोनों ही अपने फैंस के बीच काफी फेमस हैं, इसलिए उनका यह कनेक्शन ऑनलाइन एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है. फैंस ने उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी पर भी नजर रखना शुरू कर दिया है. कई ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि इन बढ़ती अफवाहों के बीच दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इस नए वायरल वीडियो ने इन अटकलों को और भी हवा दे दी है. हालांकि, सूर्यकुमार ने वीडियो में श्रीलीला का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है.