FIFA World Cup 2026

घाट के किनारे आम लोगों के बीच सोता दिखा करोड़पति कॉमेडियन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर अपनी सादगी का अनोखा नमूना पेश किया है. गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक शांतिपूर्ण वीडियो शेयर किया, जिसमें वे नदी के किनारे फुटपाथ पर भीड़ के बीच एक फटी हुई चटाई पर सोते नजर आ रहे हैं.

X
Antima Pal

Sunil Grover Viral Video: मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर अपनी सादगी का अनोखा नमूना पेश किया है. गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक शांतिपूर्ण वीडियो शेयर किया, जिसमें वे नदी के किनारे फुटपाथ पर भीड़ के बीच एक फटी हुई चटाई पर सोते नजर आ रहे हैं. आसमान में तारे चमक रहे हैं और आस-पास कई श्रद्धालु भी खुले में आराम कर रहे हैं.

घाट के किनारे आम लोगों के बीच सोते दिखे कॉमेडियन

वीडियो देखकर फैंस ने उन्हें खूब सराहा. सुनील ने इस वीडियो को कैप्शन दिया- 'तारे जमीन पर' बैकग्राउंड में भोलेनाथ का भजन 'जय कर महाकाल' बज रहा है, जो पूरे माहौल को और भी आध्यात्मिक बना रहा है. वीडियो में सुनील बिल्कुल शांतिपूर्वक लेटे हुए हैं. उन्होंने जगह का नाम नहीं बताया, लेकिन तस्वीरों से लगता है कि ये किसी पवित्र नदी घाट का इलाका है जहां भक्त रात भर खुले आसमान के नीचे रहते हैं.


सुनील ग्रोवर इस समय अपनी सादगी के लिए काफी चर्चा में हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे सड़क किनारे हैंडपंप पर कपड़े धोते नजर आए थे. हल्के गुलाबी टी-शर्ट और ब्लैक स्वेटपैंट में सुनील बिल्कुल आम आदमी जैसे लग रहे थे. इससे पहले उन्होंने परंपरागत चूल्हे पर रोटियां सेंकते हुए भी वीडियो पोस्ट किया था. हर बार उनके फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया और कहा कि आज के समय में इतनी सादगी बनाए रखना सच में काबिले तारीफ है.

यूजर्स ने किया रिएक्ट

लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिल छू लेने वाली हैं. एक यूजर ने लिखा- 'एक ही दिल है सुनील जी, कितनी बार जीतोगे?' दूसरे ने कमेंट किया- 'स्टार होकर भी ज़मीन से जुड़े रहना सीखो इनसे.' कई फैंस ने कहा कि सुनील भले ही टीवी और फिल्मों में हंसी-मजाक का राजा हैं, लेकिन असल जिंदगी में वे बेहद सरल और सच्चे इंसान हैं.