दिनदहाड़े मनचले ने कॉमेडियन के साथ की 'गंदी हरकत', केली कोलेट ने बरसाई चप्पल; देखें वीडियो
कॉमेडियन केली कोलेट के साथ हाल ही में ऐसा कुछ हुआ जिसने पूरे इंटरनेट को हिल दिया है. कॉमेडियन ने कहा कि 15 मई को बाइक पर सवार एक आदमी ने कोलेट के 'बट पर थप्पड़' मारा था. चुप रहने के बजाय कॉमेडियन ने तुरंत उस आदमी का पीछा किया.
कॉमेडियन केली कोलेट ने सिनसिनाटी, ओहियो में दिन-दहाड़े अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना शेयर की है. इसके बाद 24 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संदिग्ध पर इलाके में इसी तरह की और भी घटनाएं करने का आरोप है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 मई को बाइक पर सवार एक आदमी ने कोलेट के 'बट पर थप्पड़' मारा था. चुप रहने के बजाय कॉमेडियन ने तुरंत उस आदमी का पीछा किया और बाद में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस घटना को अपने फैंस के साथ शेयर की और सिक्योरिटी फुटेज शेयर किए.
पुलिस ने 24 साल के युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने संदिग्ध की पहचान रोजर स्टाइल्स के तौर पर की है. उसे अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया और अब उस पर 'यौन उत्पीड़न' के कई आरोप लगाए गए हैं. अधिकारियों ने यह भी बताया कि उन्हें इलाके में दूसरी महिलाओं के साथ भी इसी तरह की 'चलते-फिरते' छेड़छाड़ की घटनाओं की शिकायतें मिली थीं. गिरफ्तारी से पहले, कोलेट ने आरोपी की पहचान करने में मदद के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया. उन्होंने एक AI-जेनरेटेड तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दिखाया गया था कि घटना के समय आरोपी कैसा दिख रहा था.
कॉमेडियन ने उठाया सोशल मीडिया का फायदा
ऑनलाइन अपना गुस्सा और निराशा जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हे सिनसिनाटी, क्या आपने इस आदमी को मैडिसन एवेन्यू या वासन वे के आसपास अपनी बाइक चलाते हुए देखा है? इसने दो घंटे पहले करीब 11:50 बजे यही कपड़े पहने थे, जब इसने मुझे मारा और फिर कमीने की तरह भाग गया.' कोलेट ने यह भी बताया कि छेड़छाड़ के बाद उन्होंने आरोपी का पीछा किया. अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, 'हां, मैंने उसका पीछा किया. उसे इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. वह सड़क पर टोरेंस एवेन्यू की तरफ भाग गया. वह वापस आने से बहुत डर रहा था, क्योंकि वह एक कमीना है.' कॉमेडियन ने कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दावा किया कि अधिकारियों को पहले भी इसी तरह की शिकायतें मिल चुकी हैं.
उन्होंने आगे संदिग्ध का हुलिया बताया और साफ कर दिया कि वह उसकी पहचान करने की कोशिश जारी रखेंगी. कॉमेडियन ने लिखा, 'उम्र का तो कोई अंदाजा नहीं, मैं कहूंगी 18-24 के बीच होगी, लेकिन वह थोड़ी ‘बदमाश’ टाइप की बाइक चलाता है, तो शायद उससे भी कम उम्र का हो. मैं ऐसी-वैसी लड़की नहीं हूँ. मैं बहुत ज़्यादा ‘अड़ियल’ हूं, और मैं उसे तब तक ढूंढ़ती रहूंगी जब तक वह मुझे मिल नहीं जाता.'