IPL 2026

रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन संग IPL मैच देखने पहुंचे CM विजय! क्या है वायरल फोटोज की सच्चाई

मुख्यमंत्री विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की डेटिंग रूमर्स फरवरी से ही सुर्खोयों में है. इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तृषा और विजय को IPL 2026 का मैच देखते हुए दिखाया गया है.

X
Babli Rautela

मुंबई: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की डेटिंग रूमर्स फरवरी से ही सुर्खोयों में है. फरवरी में खबरें आई थीं कि विजय की करीब तीन दशक पुरानी पत्नी, संगीता सोरनालिंगम ने तलाक के लिए अर्जी दी है. उन्होंने बेवफाई और एक अनजान एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया था, जिसके बाद इस विवाद में तृषा का नाम भी जुड़ गया. हालांकि, दोनों ने अभी तक इन खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही इनका खंडन किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर तृषा के हाव-भाव अक्सर ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचते हैं, जिससे इन चर्चाओं को और हवा मिलती है और ये अफवाहें बनी रहती हैं.

तृषा कृष्णन और विजय का IPL वीडियो वायरल

इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तृषा और विजय को IPL 2026 का मैच देखते हुए दिखाया गया है. वीडियो में वे CSK को सपोर्ट करते हुए, एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए और चीयर करते हुए नजर आ रहे हैं. विजय फैंस की तरफ हाथ भी हिला रहे हैं. हालांकि यह वीडियो काफी असली लग रहा है. लेकिन बताते चले कि यह वीडियो AI से बनाया गया है. दोनों ने साथ में कोई भी IPL मैच नहीं देखा है. असल में, डेटिंग की अफवाहों के चलते वे अक्सर एक-दूसरे के साथ सार्वजनिक रूप से दिखने से बचते हैं.

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन

हाल ही में, तृषा ने विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर हुए शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की थी. यह समारोह रविवार (10 मई) को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था. विजय की पार्टी ने 2026 के चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी, जिसके बाद यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ. एक्ट्रेस अपनी मां, उमा कृष्णन के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं. उन्हें विजय के परिवार के सदस्यों और कई अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनते हुए देखा गया.

बता दें की तृषा की एक बार 2015 में बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई हुई थी लेकिन उसी साल यह सगाई टूट गई थी. दूसरी ओर विजय ने 1998 में UK में एक पारंपरिक समारोह में संगीता सोरनालिंगम से शादी की थी, और फिर 1999 में भारत में भी शादी की रस्में पूरी की थीं.