'बस गाना नहीं रुकना चाहिए...', क्रिस ब्राउन के साथ हो गई गड़बड़ लेकिन परफॉर्मेंस नहीं रुकी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग उसको काफी पसंद भी कर रहे हैं. इस वीडियो में क्रिस ब्राउन नजर आ रहे हैं जो कि ऊपर लटके हुए गाना गा रहे हैं. वीडियो देख सिंगर की जमकर तारीफ हो रही है. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर क्रिस ब्राउन की इतनी तारीफ क्यों हो रही है?
Chris Brown: संगीत की दुनिया के कुछ ऐसे नाम है जिनकी आवाज का जादू हर किसी के दिल में बंसती है. इस लिस्ट में एक नाम क्रिस ब्राउन का भी है जिसकी आवाज का हर कोई दीवाना है. इन्होंने अपने संगीत से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. Chris Brown का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या खास है इस वीडियो में जो हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है.
दरअसल, Helo नाम के एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आपको क्रिस ब्राउन परफॉर्म करते दिखाई देंगे. इस दौरान क्रिस को ऊपर रस्सी से लटकाया गया था और उनकी नीचे लैडिंग होनी थी लेकिन किसी टेक्नीकल गलती के कारण वह हवा में ही काफी देर रहे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस को रोका नहीं.
Also Read
क्रिस ब्राउन का वीडियो वायरल
क्रिस ब्राउन का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. Helo नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पूरे 2 गानों के दौरान क्रिस ब्राउन हवा में अटक गए और उन्होंने एक बार भी गाना बंद नहीं किया, अगर आप मुझसे पूछें तो यह एक सच्चे कलाकार की निशानी है. वह नाराज़ हुए लेकिन उसने किसी के लिए भी उनका एंटरटेनमेंट खराब नहीं किया.
इस वीडियो को देख यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा नाराज हुआ लेकिन गाना-गाना नहीं रोका. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा क्या शानदार परफॉर्मेंस दी है. वहीं एक ने लिखा मैं तो अब तक फायर हो जाता. वहीं कुछ ने कहा कि ये सब खामियां हो जाती है लेकिन सच्चे कलाकार की निशानी यही है कि वो इसको कैसे संभालता है.