Celina Jaitly निभाएंगी 'सिस्टर निबेदिता' का किरदार, 15 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी
यह फिल्म स्वामी विवेकानंद की शिष्या और समाज सुधारक सिस्टर निबेदिता पर आधारित बायोपिक है. सेलिना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा- मां काली आपको तोड़ने के लिए नहीं, बल्कि झूठ को अलग करने के लिए तोड़ती हैं.
Celina Jaitly Announces Comeback: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली लंबे समय के ब्रेक के बाद फिर से स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं. 15 साल बाद उनकी एक्टिंग वापसी हो रही है और ये कमबैक काफी खास होने वाला है. सेलिना नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर राम कमल मुखर्जी की फिल्म सिस्टर निबेदिता में मुख्य भूमिका निभा रही हैं.
फिल्म 'सिस्टर निबेदिता' से Celina Jaitly का कमबैक
यह फिल्म स्वामी विवेकानंद की शिष्या और समाज सुधारक सिस्टर निबेदिता पर आधारित बायोपिक है. सेलिना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा- मां काली आपको तोड़ने के लिए नहीं, बल्कि झूठ को अलग करने के लिए तोड़ती हैं. जो बचता है, वही आपका सबसे मजबूत और सच्चा रूप होता है. मुझे अपने ही आग से गुजरना पड़ा, ताकि इस पल तक पहुंच सकूं.'
Also Read
सेलिना ने आगे बताया कि सिस्टर निबेदिता की कहानी उनके अपने जीवन से काफी जुड़ती है. उन्होंने लिखा- 'यूरोप से भारत लौटकर उन्होंने भी आराम की तलाश नहीं की, बल्कि नई शुरुआत की. मेरी जर्नी उनकी बलिदान से तो कहीं छोटी है, लेकिन जीवन जब सब कुछ छीन लेता है और आपको फिर से खुद को ढूंढने को कहता है, तब क्या महसूस होता है – ये मैं समझ सकती हूं. यह रोल मेरे लिए सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि एक कॉलिंग की तरह है.'
फिलहाल सेलिना जेटली अपने पर्सनल जीवन की चुनौतियों से गुजर रही हैं. डिवोर्स और चाइल्ड कस्टडी केस के साथ-साथ वे अपने भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली को UAE से भारत वापस लाने की कोशिश में लगी हुई हैं. इन मुश्किल वक्त में फिल्म करना उनके लिए नई शुरुआत और नई ताकत का प्रतीक है.
2000 के दशक में सेलिना ने कई हिट फिल्मों में काम किया था. नो एंट्री, अपना सपना मनी मनी और गोलमाल रिटर्न्स जैसी फिल्मों से वे दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं. उनकी आखिरी फिल्म थैंक यू साल 2011 में रिलीज हुई थी. उसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था. फिल्म सिस्टर निबेदिता को अरित्र दास और सरबानी मुखर्जी प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह राम कमल मुखर्जी का मेगा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है.