एक्ट्रेस की शिकायत पर मलयालम फिल्म निर्माता शशिधरन के खिलाफ मामला दर्ज
मलयालम फिल्मों के निर्माता सनल कुमार शशिधरन के खिलाफ एक अभिनेत्री को सोशल मीडिया मंच पर परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
मलयालम फिल्मों के निर्माता सनल कुमार शशिधरन के खिलाफ एक अभिनेत्री को सोशल मीडिया मंच पर परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि एलमक्कारा पुलिस ने यहां ‘कायट्टम’ के निर्देशक के खिलाफ कथित तौर पर पीछा करने, आपराधिक धमकी और मानहानि के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री द्वारा सोमवार को दी गई शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट में निर्देशक ने दावा किया था कि अभिनेत्री और उनकी बेटी की जान को खतरा है.
दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने इस मामले में सोशल मीडिया मंच फेसबुक पेज पर सोमवार को एक प्राथमिकी की कॉपी साझा की और दावा किया कि अभिनेत्री के नाम पर किसी अन्य ने उनके खिलाफ शिकायत दी है.
Also Read
- Sky Force Box Collection Day 4: पहले वीकेंड के बाद धड़ाम से गिरी 'स्काई फोर्स', जानें अक्षय कुमार-वीर पहारिया की फिल्म का कलेक्शन
- मुंबई पुलिस ने मेरे बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी: सैफ हमले में रिहा किए गए व्यक्ति के पिता
- Pushpa 2 Box Office: 8वें हफ्ते में पुष्पा 2 की रफ्तार धीमी, मात्र इतना हुआ कलेक्शन
शशिधरन को उसी अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर मई 2022 में गिरफ्तार किए जाने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था. उन पर सोशल मीडिया मंच के जरिए अभिनेत्री को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप था.
(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)