शोभा डे ने आलिया भट्ट के कान्स फिल्म फेस्टिवल पल पर कसा तंज, जानें क्या बोलीं?
शोभा डे ने आलिया के कुछ फैशन चॉइस पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कैन जैसे बड़े मंच पर सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन ही आज भी असली पहचान रखती हैं. बाकी भारतीय सितारों को वहां इतनी पहचान नहीं मिलती, जितनी वे चाहते हैं।पिछले कुछ दिनों से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट का रेड कार्पेट वाला वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस क्लिप में आलिया आत्मविश्वास से पोज दे रही हैं, लेकिन फोटोग्राफर्स उनका ध्यान नहीं दे रहे दिख रहे हैं. अब लेखिका-कॉलमिस्ट शोभा डे ने इस मसले पर खुलकर अपनी राय रखी है और आलिया पर तीखा रोस्ट किया है.
शोभा डे ने आलिया भट्ट के कान्स फिल्म फेस्टिवल पल पर कसा तंज
शोभा डे ने कहा कि आलिया अपने ही टीम को हाथ हिला रही थीं, क्योंकि वहां मौजूद फोटोग्राफर्स उन्हें पहचान ही नहीं रहे थे. उन्होंने आगे कहा- 'आप वहां जाकर अपनी नजर में शानदार काउचर पहन लें, लेकिन उनसे उम्मीद न करें कि वे आपकी तस्वीरें खींचेंगे, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं है कि आप कौन हैं.'
Also Read
इस क्लिप को देखकर कई लोगों ने इसे 'awkward' और 'disrespectful' बताया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि भारतीय सितारे कैन में इतना ध्यान चाहते हैं, लेकिन वहां उन्हें उतनी पहचान नहीं मिलती. शोभा डे ने भारतीय सितारों को सलाह देते हुए कहा कि कैन फिल्म फेस्टिवल में जाने से पहले अपनी लोकल पहचान को समझना जरूरी है. वहां जाकर सिर्फ महंगे कपड़े पहन लेने से काम नहीं चलता. असली स्टार पावर और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान होनी चाहिए. सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है.