Bobby Hart Death: 'द मोंकीज पॉप बैंड' फेम गीतकार बॉबी हार्ट का 86 की उम्र में निधन, पिछले कुछ समय से चल रहे थे बीमार
हॉलीवुड के मशहूर गीतकार और संगीत निर्माता बॉबी हार्ट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने लॉस एंजिल्स में अपने घर पर अंतिम सांस ली. पिछले एक साल से उनकी सेहत लगातार खराब हो रही थी. बॉबी हार्ट, टॉमी बॉयस के साथ मिलकर 'बॉयस एंड हार्ट' की मशहूर जोड़ी के रूप में जाने जाते थे.
Bobby Hart Death: हॉलीवुड के मशहूर गीतकार और संगीत निर्माता बॉबी हार्ट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने लॉस एंजिल्स में अपने घर पर अंतिम सांस ली. पिछले एक साल से उनकी सेहत लगातार खराब हो रही थी. बॉबी हार्ट, टॉमी बॉयस के साथ मिलकर 'बॉयस एंड हार्ट' की मशहूर जोड़ी के रूप में जाने जाते थे. इस जोड़ी ने 1960 के दशक में द मॉन्कीज बैंड के लिए कई सुपरहिट गाने लिखे, जिन्होंने दुनिया भर में धूम मचाई.
द मॉन्कीज, एक टेलीविजन शो के लिए बनाया गया पॉप बैंड था, जिसे निर्माता डॉन किर्शनर ने शुरू किया था. बॉबी हार्ट और टॉमी बॉयस ने इस बैंड के लिए 'लास्ट ट्रेन टू क्लार्क्सविल' और 'आई एम ए बिलीवर' जैसे शानदार गाने लिखे, जो आज भी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं. इन गानों ने मॉन्कीज को उस दौर में पॉप संगीत की दुनिया में टॉप पर पहुंचाया.
'द मोंकीज पॉप बैंड' फेम गीतकार बॉबी हार्ट का 86 की उम्र में निधन
बॉबी हार्ट का जन्म 18 फरवरी 1939 को हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक गीतकार के रूप में की और जल्द ही संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना ली. उनकी प्रतिभा केवल मॉन्कीज तक सीमित नहीं थी. उन्होंने कई अन्य कलाकारों के लिए भी गाने लिखे, जिनमें जे एंड द अमेरिकन्स और पॉल रेवर एंड द रेडर्स जैसे नाम शामिल हैं. उनकी रचनाएं हमेशा भावनाओं और ऊर्जा से भरी होती थीं, जो श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देती थीं.
द मॉन्कीज के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने बॉबी हार्ट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक भावुक श्रद्धांजलि दी. फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं और उनके योगदान को सराह रहे हैं. बॉबी हार्ट का संगीत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. उनके गाने नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे. बॉबी हार्ट के निधन से संगीत जगत को एक बड़ा नुकसान हुआ है. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं.