'शुक्र मना अंदर है वरना..' एल्विश के बाद अब लक्ष्य कौशिक ने किया कटारिया का सपोर्ट, दिया साई केतन को धमकी

'बिग बॉस ओटीटी 3' का घर आए दिन जंग का मैदान बना रहता है. अभी हाल ही की बात करें तो शो में लवकेश कटारिया और साई केतन राव के बीच बहस देखने को मिली. इस लड़ाई के बाद लवकेश के दोस्त एल्विश यादव ने उन्हें धमकी दी थी. एल्विश के बाद अब कटारिया के दोस्त लक्ष्य का भी वीडियो वायरल हो रहा है.

Social Media
India Daily Live

'बिग बॉस ओटीटी 3' के हालिया एपिसोड की बात करें तो शो में एक और बड़ी फाइट देखने को मिली जो कि लव कटारिया और साई केतन राव के बीच हुई. दोनों की इस लड़ाई ने इतना गंदा रूप ले लिया कि लव और साई हाथापाई पर उतर आए. दोनों ने एक दूसरे को खूब गालियां भी दी. घरवालों ने जैसे-तैसे दोनों के बीच लड़ाई शांत कराई. लेकिन अब इन दोनों का मामला घर के बाहर तक आ गया. लव कटारिया के दोस्त लक्ष्य कौशिक ने साई केतन राव को सरेआम धमकी दे डाली है.

इन दोनों की लड़ाई पर पहले लव कटारिया के दोस्त और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव ने साई केतन राव को धमकी दी थी और अब लवकेश के दोस्त लक्ष्य ने भी साई केतन को धमकी दे डाली है.

साई केतन राव को मिली धमकी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें Luvkesh Kataria के दोस्त लक्ष्य कौशिक ने साई केतन राव को धमकाते हुए कहा, 'भाई तू भगवान का शुक्र मना कि मैं घर के बाहर हूं वरना तुझे बताती कि तेरे क्या हाल होने वाले हैं और बाकी तूने औकात की बात की है तो भाई बिग बॉस के खत्म होने के बाद तुम्हें 2 दिन या 4 दिन में जब लगे तब तुम हमारे पास आना या तुम हमें बुला लेना, हम बता देंगे कि हम क्या है?

अब इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की भी प्रतिक्रिया आ रही हैं. जहां एक तरफ फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं, कि क्या जमाना आ गया है कोई भी किसी को धमकी दे सकता है. वहीं एक यूजर ने लिखा- इन लोगों को कानून का डर नहीं रह गया है.