Bigg Boss 20: तलाकशुदा है बिग बॉस में आया गुल्लू! शादी के 5 महीने बाद ही हो गया था तलाक, किया खुलासा
Bigg Boss 20 में गुल्लू यानी कुशल तंवर ने काज़ी तौकीर के साथ बातचीत में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 2024 में उनकी शादी सिर्फ 4-5 महीने चली और इसके बाद तलाक हो गया. गुल्लू ने इस दौर को अपनी जिंदगी का बेहद निराशाजनक समय बताया.
Bigg Boss 20 में इस समय कंटेस्टेंट्स के बीच सिर्फ गेम और टास्क की ही चर्चा नहीं हो रही, बल्कि कई सितारे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से भी शेयर कर रहे हैं. अब एक्टर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी कुशल तंवर, जिन्हें गुल्लू के नाम से जाना जाता है, ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
काजी तौकीर के साथ बातचीत के दौरान गुल्लू ने बताया कि उनकी शादी 2024 में हुई थी, लेकिन रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. उनके मुताबिक शादी के करीब चार से पांच महीने बाद ही तलाक हो गया. उन्होंने इस दौर को अपनी जिंदगी का बेहद मुश्किल और निराशाजनक समय बताया.
गुल्लू बोले- यह सिर्फ ब्रेकअप नहीं था
बातचीत के दौरान जब दोनों कंटेस्टेंट्स दिल टूटने और निजी परेशानियों को लेकर चर्चा कर रहे थे, तब गुल्लू ने अपनी कहानी साझा की. उन्होंने काजी को बताया कि उनका अनुभव किसी सामान्य ब्रेकअप जैसा नहीं था, बल्कि वह तलाक के दौर से गुजरे थे. गुल्लू के मुताबिक, उनकी शादी महज चार-पांच महीने चली. उन्होंने बताया कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन आखिरकार उन्हें महसूस हुआ कि चीजें ठीक नहीं हो सकतीं.
Also Read
- सुनीता आहूजा को छोड़ 'गर्लफ्रेंड' के साथ लालबागचा राजा पहुंचे गोविंदा, कोमाल रानी ने क्यों खींचा ध्यान
- Kapil Sharma Show Hit Episodes: रणबीर-ऐश्वर्या की वजह से हुई ताबड़तोड़ कमाई, कपिल के इन 5 एपिसोड्स पर आए करोड़ों व्यूज
- 'आर्टिकल 370' ने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, खुशी में झूमे यामी गौतम-आदित्य धर; स्टेज पर दिखा खास नजारा
उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार की वजह से उन्हें शादी करने का फैसला लेना पड़ा था. गुल्लू के अनुसार, जब उन्हें लगा कि रिश्ता आगे नहीं चल सकता तो उन्होंने अपनी जिंदगी को दोबारा संभालने और अपने काम पर ध्यान देने का फैसला किया.
तलाक के बाद परिवार से भी बिगड़े रिश्ते
गुल्लू ने बताया कि शादी खत्म करने के उनके फैसले को परिवार का समर्थन नहीं मिला. उनके मुताबिक, परिवार वाले तलाक के खिलाफ थे, जबकि वह खुद रिश्ता खत्म करना चाहते थे. इस मुद्दे को लेकर परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ समय के लिए उनका अपने परिवार से संपर्क भी टूट गया था. गुल्लू ने बताया कि इस पूरे मामले को सुलझाने में करीब एक साल का समय लगा. उन्होंने इस दौर को अपनी जिंदगी का बेहद कठिन हिस्सा बताया. हालांकि, अब वह उस समय से आगे निकलने की बात कहते हैं और अपने प्रोफेशनल करियर पर ध्यान देने की कोशिश कर रहे हैं.
रोडीज के दौरान सामने आईं शादी की तस्वीरें
गुल्लू ने अपनी बातचीत में एक और घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जब वह रोडीज गैंग के साथ गोवा में थे, तब उनकी शादी की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आ गई थीं. उनके मुताबिक, अचानक तस्वीरें लीक होने के बाद वह काफी परेशान हो गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस स्थिति को किस तरह संभालें. उस वक्त उन्हें ऐसा लगा था कि उनका करियर और प्रोफेशनल इमेज प्रभावित हो सकती है.