बिग बॉस 19 से निकलते ही तान्या मित्तल को मिला बड़ा काम, एक्टिंग देख फैंस का दिमाग हुआ खराब, किया जमकर ट्रोल
बिग बॉस 19 की चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का शो के बाद पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट सामने आ गया है. जहां फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके अभिनय को लेकर ओवरएक्टिंग का टैग लगा दिया है.
मुंबई: बिग बॉस 19 भले ही गौरव खन्ना की जीत के साथ खत्म हो चुका हो, लेकिन शो से निकले कई कंटेस्टेंट अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्हीं में से एक नाम है तान्या मित्तल का, जो इस सीजन की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में शामिल रहीं. शो में अपनी मजबूत मौजूदगी और स्टाइल से पहचान बनाने वाली तान्या को फिनाले के कुछ ही दिनों बाद पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट मिल गया है.
तान्या मित्तल का यह पहला प्रोजेक्ट एक ब्रांड का विज्ञापन है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है. वीडियो सामने आते ही इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं.
पहले ऐड में दिखीं तान्या मित्तल
बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल तीसरी रनर अप रहीं थीं. शो खत्म होते ही उनके फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें जल्द ही कोई बड़ा मौका मिलेगा. ऐसा ही हुआ जब उनका पहला ऐड शूट सामने आया. इस विज्ञापन में तान्या ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. साड़ी, ज्वेलरी और एक्सप्रेशन्स के साथ वह कैमरे के सामने आत्मविश्वास से भरी दिखाई देती हैं. यह ऐड उनके खुद के बिज़नेस को भी प्रमोट करता नजर आ रहा है, जिससे साफ है कि तान्या अपने ब्रांड को लेकर भी काफी सजग हैं.
जहां एक तरफ फैंस खुश नजर आए, वहीं दूसरी तरफ कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स को तान्या का अभिनय कुछ ज्यादा लगा. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में ओवरएक्टिंग को लेकर अपनी राय रखी. एक यूजर ने लिखा, 'पहला और आखिरी शूट ओवरएक्टिंग की दुकान.' वहीं एक और नेटिजन ने कहा, 'बाकी सब ठीक है लेकिन इस ऐड में थोड़ी ओवरएक्टिंग सी लग रही है.'
और पढ़ें
- शाहरुख खान के बाद बॉलीवुड की इस हसीना से मिलेंगे मेसी, 'जब वी मेट' मोमेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार
- 9 साल बाद शिल्पा शिंदे की 'भाभी जी घर पर हैं' में धमाकेदार वापसी, छोटे परदे पर दिखेगी 'स्त्री' जैसी हॉरर कॉमेडी, प्रोमो आउट
- बालकृष्ण की फिल्म ने रणवीर सिंह की धुरंधर की कमाई पर लगाई सेंध? जानें 'अखंडा 2' की पहले दिन की कमाई