IPL 2026 IMD Weather West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

बिग बॉस 19: सलमान खान के शो को नहीं मिलेगी एक्सटेंशन, इस तारीख को होगा ग्रैंड फिनाले?

बिग बॉस 19 की थीम 'घरवालों की सरकार' है, जहां कंटेस्टेंट्स मिलकर बड़े फैसले लेते हैं. सलमान खान हर वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाते हैं. क्या गौरव ही ट्रॉफी ले जाएंगे? या कोई अपसेट होगा? 7 दिसंबर का इंतजार ही जवाब देगा.

x
Antima Pal

'बिग बॉस 19' के फैंस इन दिनों एक्सटेंशन की अफवाहों से परेशान हैं. शो की रिलीज के बाद से ही ड्रामा, लड़ाई-झगड़े और इमोशनल मोमेंट्स ने दर्शकों को बांध रखा है. लेकिन अब एक ताजा रिपोर्ट से साफ हो गया है कि सलमान खान होस्टेड ये सीजन बिना किसी देरी के खत्म होगा. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स, फिनाले की तारीख और कंटेस्टेंट्स की लेटेस्ट अपडेट्स...

रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस 19' को कोई एक्सटेंशन नहीं मिलेगा. एक सोर्स ने बताया, 'सीजन को बढ़ाने का कोई प्लान ही नहीं है.' मेकर्स 15 हफ्तों के शेड्यूल पर ही चलेंगे. शो की शुरुआत 24 अगस्त 2025 को हुई थी और अब ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होने वाला है. आज से ठीक एक महीने बाद फैंस को विनर का ऐलान सुनने को मिलेगा. इसका बड़ा कारण है सलमान खान का बिजी शेड्यूल. वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए डेट्स दे चुके हैं, इसलिए फिनाले को पोस्टपोन नहीं किया जा सकता है.

सलमान खान के शो को नहीं मिलेगी एक्सटेंशन

सोशल मीडिया पर तो एक्सटेंशन की खबरें वायरल हो रही थीं. कुछ रिपोर्ट्स में 4 हफ्ते की बढ़ोतरी और जनवरी 2026 तक शो चलने की बात कही गई. यहां तक कि नए वाइल्डकार्ड एंट्रीज जैसे अभिषेक बाजाज की एक्स अकांक्षा जिंदल या राइज एंड फॉल के अरबाज पटेल के आने की अफवाहें भी उड़ीं. लेकिन अब ये सब महज अफवाहें साबित हो गईं. चैनल और मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया, लेकिन रिपोर्ट्स से साफ है कि फिनाले तय तारीख पर ही होगा.

गौरव खन्ना बनेंगे शो के विनर?

अब बात विनर की, ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार हर हफ्ते सबसे ज्यादा वोट्स गौरव खन्ना को मिल रहे हैं. 'अनुपमा' फेम गौरव ने हाल ही के एपिसोड में कहा, "मैं हूं सुपरस्टार टीवी का" उन्होंने फरहाना भट्ट से मजाक में कहा, "फिनाले में खड़ी होके ताली बजाएगी मेरे लिए, तू पहचानी जाएगी कि तू मेरे सीजन में आई थी, देखना." फैंस सोशल मीडिया पर गौरव को ही विनर मान रहे हैं. लेकिन घर में अभी कई स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स बाकी हैं, जैसे अभिषेक बाजाज, अश्नूर कौर, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी.