Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना की धांसू एंट्री, सलमान खान ने दिया ऐसा टाइटल कि फैन्स ने मान लिया विनर!
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के ग्रैंड प्रीमियर में टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी जबरदस्त एंट्री से सबका दिल जीत लिया है. सलमान खान ने उन्हें मजाकिया अंदाज में 'ग्रीन फ्लैग का ब्रांड एम्बेसडर' कहा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने उन्हें पहले ही शो का 'विजेता' घोषित कर दिया.
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का भव्य प्रीमियर रविवार (24 अगस्त) को धमाकेदार अंदाज में शुरू हुआ है. ड्रामा, ग्लैमर और मनोरंजन से भरे इस रियलिटी शो में इस बार कई नए चेहरे शामिल हुए हैं. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं टीवी के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना ने, जो अनुपमा में अपने दमदार किरदार के लिए जाने जाते हैं.
प्रीमियर नाइट पर गौरव ने अपनी एंट्री से सबका दिल जीत लिया. पहले उन्होंने मशहूर गाना 'ना जाने कहां से आया है' पर थिरकते हुए मंच पर कदम रखा और फिर 'मैं हूं ना' के टाइटल ट्रैक पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी है. उनकी एनर्जी और स्टाइल देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं.
सलमान खान ने की गौरव खन्ना की तारीफ
होस्ट सलमान खान भी गौरव की एंट्री से बेहद प्रभावित दिखे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में गौरव को 'ग्रीन फ्लैग का ब्रांड एम्बेसडर' कहकर उनकी तारीफ की. यह कॉमेंट सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया. फैन्स ने इसे गौरव की सकारात्मक छवि से जोड़ते हुए उन्हें ‘विजेता’ घोषित कर दिया.
कलर ब्लाइंडनेस पर मजेदार खुलासा
सलमान के साथ बातचीत के दौरान गौरव ने अपनी जिंदगी का एक दिलचस्प राज भी खोला. उन्होंने बताया कि वे कलर ब्लाइंड हैं और हंसते हुए कहा, 'ट्रैफिक सिग्नल अक्सर मुझे कन्फ्यूज़ कर देते हैं.' इस हल्के-फुल्के पल ने शो के माहौल को और भी मजेदार बना दिया.
हालांकि गौरव की एंट्री ने शो में धूम मचा दी है, लेकिन बिग बॉस का घर अपनी अनिश्चितताओं और मुश्किल चुनौतियों के लिए जाना जाता है. बदलते रिश्ते, रणनीतियां और बहसें ही तय करेंगी कि गौरव अपनी पॉपुलैरिटी को जीत में बदल पाते हैं या नहीं.
गौरव के अलावा बिग बॉस 19 के घर में इस बार कई जाने-माने नाम नजर आ रहे हैं, जिनमें शामिल हैं, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर, नीलम गिरी, कुनिका सचानंद, अवेज दरबार, अमाल मलिक, नगमा, बसीर अली, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा, ज़ीशान क़ादरी, फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे और नतालिया जानोजसेक शामिल है.
और पढ़ें
- 'सरकार का ध्यान युवाओं के लिए अधिकतम रोजगार अवसर बनाने पर है', कार्यक्रम के संबोधन में बोले PM मोदी
- Bigg Boss 19 Grand Premiere: बिग बॉस’ ने इस सीजन के शो में किए कौन-से 4 बदलाव! सलमान खान भी हुए हैरान-परेशान
- Bigg Boss 19: कौन हैं नगमा मिराजकर जिन्होंने बॉयफ्रेंड के साथ सलमान खान के घर में ली एंट्री