Budget 2026

'मैं तंग आ चुका हूं...', बिग बॉस 19 के किस कंटेस्टेंट से परेशान हुए बसीर अली? पैप्स के सामने निकाली भड़ास

बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद बसीर अली और निहाल चुडासमा की दोस्ती पूरी तरह टूट गई है. गुस्से में बसीर ने साफ कहा है कि वह निहाल से किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहते और अपने नाम को बार बार घसीटे जाने से तंग आ चुके हैं.

X
Babli Rautela

मुंबई: बिग बॉस 19 के फिनाले के बाद जहां कई कंटेस्टेंट्स अपनी नई शुरुआत की तैयारी में जुटे हैं, वहीं कुछ रिश्ते पूरी तरह बिखरते नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक रिश्ता बसीर अली और नेहल चुडासमा का है. शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिली थीं, लेकिन अब शो खत्म होते ही हालात पूरी तरह बदल गए हैं. हाल ही में बसीर अली ने नेहल को लेकर अपना गुस्सा खुलकर जाहिर किया है और साफ कर दिया है कि वह अब किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहते.

हाल ही में एक आउटिंग के दौरान जब फोटोग्राफर्स ने बसीर अली से नेहल चुडासमा के बारे में सवाल किया, तो वह खुद को रोक नहीं पाए. कैमरे के सामने ही बसीर ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी.

बसीर ने नेहल के लिए जाहिर की नाराजगी

गुस्से में बसीर ने कहा, 'मैं सारे क्लिप्स देखकर तंग आ चुका हूं. मैं दोस्ती नहीं रखना चाहता. मैं इमैच्योर शब्द सुनकर तंग आ गया हूं. मेरा पीछा छोड़ो. मुझे दोस्ती नहीं रखनी है. अपनी जिंदगी जियो. मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो. फैंस भी बोर हो गए हैं.' उनकी बातों से साफ झलक रहा था कि यह गुस्सा अचानक नहीं बल्कि लंबे समय से जमा हुआ है.

बसीर अली ने आगे अपनी नाराजगी की वजह भी साफ की. उन्होंने कहा, 'इतनी नफरत. जिंदगी में आगे बढ़ो. मैं बस चाहता हूं कि वह मुझसे और मेरे नाम से दूर रहे. वह जहां भी जा रही है मेरा नाम इस्तेमाल कर रही है और वही कहानी बार बार दोहरा रही है. बार बार बसीर बसीर. खुद का कुछ करो. बिग बॉस खत्म हो चुका है.' बसीर का मानना है कि शो खत्म होने के बाद भी नेहल लगातार उनका नाम इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं.

बिग बॉस 19 के घर थी अच्छी बॉन्डिंग

बिग बॉस 19 के घर के अंदर बसीर अली और नेहल चुडासमा के बीच खास बॉन्ड देखने को मिला था. एविक्शन के वक्त तक दोनों के रिश्ते ठीक नजर आ रहे थे. डबल एविक्शन के दौरान भी ऐसा लगा था कि दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं. लेकिन शो से बाहर आने के बाद चीजें तेजी से बदलीं. बसीर ने सोशल मीडिया पर नेहल को अनफॉलो कर दिया. बाद में उन्होंने खुद माना कि कुछ क्लिप्स देखने के बाद उनका दिल टूट गया.

बसीर अली ने बताया कि शो खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ ऐसे वीडियो क्लिप्स देखे, जिनमें नेहल उनके बारे में नेगेटिव बातें करती नजर आईं. बसीर ने माना कि वह यह सब पचा नहीं पाए. यही वजह रही कि उन्होंने नेहल के साथ अपनी गहरी दोस्ती खत्म करने का फैसला किया. उनके मुताबिक, वह किसी ऐसे रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते जिसमें सम्मान की कमी हो.