'अल्लाह बस मौत दे..' बिग बॉस विनर MC Stan ने खुद के मरने की मांगी दुआ, पोस्ट देखते ही हैरान हुए फैंस
एमसी स्टेन कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके अजीबो-गरीब स्टेट्स फैंस को परेशान कर रहे हैं. उन्होंने अभी हाल ही में अपनी मौत की दुआ मांगी है.
MC Stan: बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन तो आपको याद ही होंगे. MC Stan ने जब से बिग बॉस 16 के विनर की ट्रॉफी अपने नाम की है तब से हर तरफ इनके चर्चे हैं. कुछ इनकी जीत से काफी खुश थे तो वहीं कुछ को एमसी स्टेन की जीत बर्दाश्त नहीं हुई थी. हालांकि, शो के अलावा, बात करें तो एमसी स्टेन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में है और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी फैंस को हैरान कर रही है.
दरअसल, एमसी स्टेन कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके अजीबो-गरीब स्टेट्स फैंस को परेशान कर रहे हैं. अभी हाल ही में Bigg Boss 16 के विनर ने एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा- 'या अल्लाह बस मौत दे..' इस कैप्शन के साथ एमसी स्टेन ने दुआ मांगने वाली इमोजी शेयर की है.
Also Read
- हमारे राष्ट्रपति अच्छे हैं…! क्या चीन का Chat Xi PT चैटबॉट ये कहने के लिए डिजाइन किया गया है?
- गर्भ में बेटा है या बेटी... देखने के लिए फाड़ दिया था प्रेग्नेंट पत्नी का पेट, अब कोर्ट ने पति को सुनाई ये सजा
- IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के 5 'बाजीगर', जिन्होंने इस सीजन उड़ाया 'गर्दा', सबकी जुबां पर छाए रहे
MC Stan की ये स्टोरी उनके फैंस को थोड़ा हैरान कर रही है. खबरों की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि एमसी स्टेन और उनकी लॉन्ग टाइम रहीं गर्लफ्रेंड बूबा का ब्रेकअप हो गया है. अगर आपने बिग बॉस देखा होगा तो सिंगर और रैपर एमसी स्टेन को आपने अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड रही बूबा के बारे में बात करते हुए देखा होगा लेकिन कुछ दिनों से इनकी स्टोरी देख लोगों ने ये अनुमान लगाया कि शायद इनका ब्रेकअप हो गया है.
हालांकि, एमसी स्टेन ने अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं बोला है ऐसे में फैंस बस दुआ कर रहे हैं कि इन दोनों के बीच अगर कुछ खराब हुआ है तो सब सही हो जाए. एमसी स्टेन की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो इन्होंने फिल्म फर्रे से बॉलीवुड में डेब्यू किया.