गोविंदा के बिना बनेगी Bhagam Bhag 2, परेश रावल और अक्षय कुमार के साथ अब ये एक्टर पूरा करेगा तिगड़ी
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म भागम भाग के सिक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. परेश रावल ने कन्फर्म कर दिया है कि गोविंदा इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह मनोज बाजपेयी को लिया गया है.
मुंबई: बॉलीवुड की पसंदीदा कॉमेडी फिल्म भागम भाग के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. परेश रावल ने साफ कर दिया है कि बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अब भागम भाग 2 का हिस्सा नहीं हैं. बीते कुछ दिनों से यह खबरें चल रही थीं कि सीक्वल में गोविंदा की जगह किसी और एक्टर को लिया गया है. अब परेश रावल के बयान के बाद यह बात पूरी तरह कन्फर्म हो गई है.
परेश रावल ने यह भी कन्फर्म किया कि मनोज बाजपेयी फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे. भागम भाग में गोविंदा और अक्षय कुमार की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था. अब सीक्वल में अक्षय और मनोज की नई जोड़ी देखने को मिलेगी. परेश रावल के मुताबिक यह कॉम्बिनेशन अलग होगा और दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आएगा.
भागम भाग के सिक्वल से बाहर हुए गोविंदा
जब परेश रावल से पूछा गया कि गोविंदा को फिल्म से बाहर क्यों किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी असली वजह नहीं पता. उन्होंने इतना जरूर कहा कि गोविंदा को फिल्म में मिस किया जाएगा. इस बयान के बाद भी फैंस के मन में कई सवाल बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग मेकर्स के फैसले से नाखुश नजर आ रहे हैं. भागम भाग 2 को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है. परेश रावल ने कन्फर्म किया है कि वह इस फिल्म में डबल रोल निभाएंगे. उन्होंने कहा कि वह इस नए एक्सपीरियंस को लेकर काफी उत्साहित हैं. पहली फिल्म में भी उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. ऐसे में सीक्वल में उनका डबल रोल फिल्म का बड़ा आकर्षण बन सकता है.
भागम भाग की लोकप्रियता का कारण
2006 में रिलीज हुई भागम भाग एक सुपरहिट कॉमेडी फिल्म रही थी. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी एक थिएटर ग्रुप के इर्द गिर्द घूमती है जो विदेश यात्रा के दौरान कई अजीब हालात में फंस जाता है. गलत पहचान और तेज रफ्तार कॉमेडी ने इसे कल्ट फिल्म बना दिया. आज भी इसके डायलॉग और सीन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
गोविंदा के बाहर होने की खबर के बाद फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ दिख रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि गोविंदा के बिना भागम भाग अधूरी लगेगी. कुछ लोगों ने मेकर्स से अपील की है कि वे अपने फैसले पर दोबारा विचार करें. वहीं कुछ दर्शक मनोज बाजपेयी को इस नए रोल में देखने को लेकर उत्सुक भी हैं.
और पढ़ें
- फातिमा सना शेख से उम्र में कितने बड़े हैं विजय वर्मा? इतने साल बड़े एक्टर के प्यार में लट्टू हुई 'दंगल' एक्ट्रेस
- सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की शादी में पीएम मोदी को किया इनवाइट, किस सलाह के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद?
- रोहित शेट्टी के बाद अब रणवीर सिंह के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग? धमकी देकर मांगे करोड़ों रुपये