Weather IMD US Israel Iran War

सनी देओल और करण देओल की 'बंटवारा 1947' का इस खास दिन होगा प्रोमो रिलीज? फैंस को मिलेगा सरप्राइज

'बंटवारा 1947 में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और सनी के बेटे करण देओल भी हैं. पिता-पुत्र की जोड़ी को दर्शकों के सामने लाने के लिए यह प्रोमो बनाया जा रहा है.' फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी हैं. यह फिल्म पिछले कई सालों से सुर्खियों में बनी हुई है.

x
Antima Pal

Sunny Deol starrer Batwara 1947:  फादर्स डे पर सनी देओल और करण देओल का स्पेशल प्रोमो रिलीज होने वाला है. सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज तैयार किया है. 

'बंटवारा 1947' का इस खास दिन होगा प्रोमो रिलीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल फादर्स डे पर सनी देओल और उनके बेटे करण देओल का स्पेशल प्रोमो रिलीज किया जा सकता है. यह पहली बार होगा जब सनी और करण पिता-पुत्र के रूप में साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे. फिल्म में दोनों के बीच का रिश्ता काफी दिलचस्प बताया जा रहा है. मेकर्स इसी बॉन्ड को हाइलाइट करने के लिए स्पेशल प्रोमो बना रहे हैं. 


सूत्रों के अनुसार 'बंटवारा 1947 में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और सनी के बेटे करण देओल भी हैं. पिता-पुत्र की जोड़ी को दर्शकों के सामने लाने के लिए यह प्रोमो बनाया जा रहा है.' फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी हैं. यह फिल्म पिछले कई सालों से सुर्खियों में बनी हुई है. खासकर प्रीति जिंटा की वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. 

प्रीति लंबे समय के बाद बड़ी स्क्रीन पर वापस आ रही हैं. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फिल्म का टीजर 15 जून 2026 को रिलीज हो सकता है. हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पहले फिल्म का नाम लाहौर 1947 था, लेकिन अब इसे बंटवारा 1947 बताया जा रहा है.

फिल्म की कहानी 1947 के बंटवारे के समय पर आधारित है. इसमें स्वतंत्रता, परिवार और रिश्तों की भावनात्मक कहानी दिखाई जाएगी. सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और मजबूत बनाती है. फिल्म पहले 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में डेट बदल दी गई. अब इसे 13 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज किया जाएगा. दर्शक इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.