10 रुपये की फिटकरी से खड़ा कर दिया करोड़ों का बिजनेस, कौन हैं 'बालिका वधू' फेम ये हसीना जो अचानक हुईं वायरल?

प्रेग्नेंसी के बाद नेहा को अपनी बॉडी से तेज बदबू आने लगी थी. वे मार्केट में अच्छा ऑर्गेनिक डियोडोरेंट ढूंढती रहीं, लेकिन उन्हें कुछ भी सही नहीं मिला. एक्टर और पब्लिक फिगर होने के कारण यह समस्या उनके लिए बहुत परेशान करने वाली थी. आखिरकार नेहा ने खुद ही रिसर्च शुरू की और फिटकरी बेस्ड नेचुरल अंडरआर्म रोल-ऑन बनाया.

x
Antima Pal

मुंबई: टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में गहना का रोल करने वाली अभिनेत्री नेहा मर्दा अब अभिनेत्री से सफल बिजनेसवुमन बन चुकी हैं. नेहा ने महज 10 रुपये की फिटकरी से एक ऐसा प्रोडक्ट बनाया जिसने मात्र 10 महीनों में करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर दिया. उनका ब्रांड अंडरआर्म रोल-ऑन आज बाजार में खूब चर्चा में है.

10 रुपये की फिटकरी से खड़ा कर दिया करोड़ों का बिजनेस

प्रेग्नेंसी के बाद नेहा को अपनी बॉडी से तेज बदबू आने लगी थी. वे मार्केट में अच्छा ऑर्गेनिक डियोडोरेंट ढूंढती रहीं, लेकिन उन्हें कुछ भी सही नहीं मिला. एक्टर और पब्लिक फिगर होने के कारण यह समस्या उनके लिए बहुत परेशान करने वाली थी. आखिरकार नेहा ने खुद ही रिसर्च शुरू की और फिटकरी बेस्ड नेचुरल अंडरआर्म रोल-ऑन बनाया.

शार्क टैंक इंडिया में एक्ट्रेस ने सुनाई कहानी

नेहा मर्दा ने अपने इस बिजनेस आइडिया को शार्क टैंक इंडिया में पेश किया. पिच देते हुए उन्होंने अपनी पूरी कहानी बताई. उनकी मेहनत और प्रोडक्ट की क्वालिटी देखकर शार्क्स इम्प्रेस हो गए. शार्क अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल ने उन्हें 1.8 करोड़ रुपये की डील ऑफर की, जिसमें सिर्फ 1% इक्विटी मांगी गई. 

हर महीने औसतन 2 करोड़ रुपये की कमाई

नेहा ने खुशी से यह डील स्वीकार कर ली. आज नेहा का ब्रांड 10 महीने में 2 लाख से ज्यादा कस्टमर्स बना चुका है. हर महीने औसतन 2 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है. उनके इंस्टाग्राम पेज पर 24.5 मिलियन ऑर्गेनिक व्यूज आ चुके हैं. शुरुआत में प्रोडक्ट की कीमत 99 रुपये रखी गई थी, लेकिन बेहतर क्वालिटी और पैकेजिंग के लिए इसे 999 रुपये तक बढ़ाना पड़ा. इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया, लेकिन नेहा ने अपनी पूरी कहानी शेयर की. इसके बाद लोग समझ गए और प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ गई.

नेहा ने बताया कि 10 महीनों में उन्होंने 14 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. उनका रोल-ऑन नेचुरल फिटकरी पर आधारित है, जो केमिकल फ्री है और लंबे समय तक बदबू से राहत देता है. टीवी एक्ट्रेस से बिजनेसवुमन बनी नेहा मर्दा की यह सफलता कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है. वे साबित कर रही हैं कि सही आइडिया, मेहनत और ईमानदारी से छोटी शुरुआत को भी बड़ा साम्राज्य बनाया जा सकता है. नेहा की इस सफलता पर सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.