Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: बागी 4 का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल! दूसरे दिन 25% गिरा कलेक्शन, हॉलीवुड ने मारी बाजी
Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: टाइगर श्रॉफ की मोस्टअवेटेड फिल्म बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. पहले दिन 12 करोड़ रुपये कमाने वाली यह फिल्म दूसरे दिन केवल 9 करोड़ रुपये पर सिमट गई. वहीं, हॉलीवुड फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दोगुना कारोबार कर बॉलीवुड के लिए चिंता बढ़ा दी है.
Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: टाइगर श्रॉफ की पॉपुलर फ्रैंचाइजी बागी की चौथी किस्त बागी 4 रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है. फिल्म ने पहले दिन जहां 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, वहीं दूसरे दिन इसमें लगभग 25% की गिरावट देखी गई और केवल 9 करोड़ रुपये ही कमा पाई है.
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 21 करोड़ रुपये हो गया है. शनिवार को बागी 4 की दर्शक उपस्थिति 23.79% रही. इसमें सुबह के शो में 9.64%, दोपहर के शो में 20.97%, शाम के शो में 25.63% और रात के शो में 38.92% दर्शकों की मौजूदगी दर्ज की गई.
बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड से कड़ी टक्कर
फिल्म को सबसे बड़ा झटका हॉलीवुड हॉरर फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स से मिल रहा है. यह फिल्म भारत में दर्शकों को खूब लुभा रही है. पहले दिन इसने 17.5 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन भी लगभग इतनी ही कमाई की. इस तरह इसका कुल कलेक्शन 35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो बागी 4 की तुलना में लगभग दोगुना है.
बागी 4 का डायरेक्शन ए. हर्ष ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है. टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में सोनम बाजवा, हरनाज कौर संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और शीबा आकाशदीप साबिर ने अहम किरदार में है.
फिल्म इंडस्ट्री की चिंता
फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने X पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए लिखा, 'मैं अपने 20/30 के दशक में कभी सोच भी नहीं सकता था कि एक अंग्रेजी फिल्म किसी हिंदी फिल्म से बेहतर प्रदर्शन करेगी. आज की हकीकत - एक अंग्रेजी हॉरर फिल्म मुख्यधारा की हिंदी एक्शन फिल्मों से दोगुना कारोबार करती है. क्या बदल गया???'
और पढ़ें
- 'भारत का रूसी तेल खरीदना गलत नहीं', समर्थन में उतरे एलन मस्क, ट्रंप के सलाहकार को दिखाया आईना, एक्स पर ही कर दिया पानी-पानी
- The Voice of Hind Rajab: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में गूंजी गाजा की आवाज, 5 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत पर बनी फिल्म ने जीता सिल्वर लायन
- Lunar Eclipse Sutak time: साल का आखीरी चंद्रग्रहण आज, कब दिखेगा ब्लड मून? जानें सूतक और मोक्षकाल का सही समय