'दूसरी औरत के चक्कर में लेंगे तलाक...' नागा चौतन्य और शोभिता के रिश्ते पर वेणु स्वामी ने की भविष्यवाणी
अभिनेता शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को एक दूसरे से सगाई कर ली है. सगाई के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन आने लगे. अब इस बीच वेणु स्वामी ने कपल की सगाई के बाद इनके भविष्य के बारे में बताया है कि कुछ सालों बाद इनका जीवन कैसा रहेगा.
अभिनेता शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को एक दूसरे से सगाई कर ली है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इन दोनों की सगाई के बाद जहां एक तरफ कुछ लोग कपल को बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ इन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं. हर कोई अपनी-अपनी बातें इनके सामने रख रहा है. अब इस बीच वेणु स्वामी ने कपल की सगाई के बाद इनके भविष्य के बारे में बताया है कि कुछ सालों बाद इनका जीवन कैसा रहेगा.
इनकी सगाई के एक दिन बाद ही वेणु स्वामी ने इनके मिलन की भविष्यवाणी कर दी थी. वेणु स्वामी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि जल्द ही इस जोड़े की compatibility पर सवाल उठाए जाएंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि साल 2027 तक इनकी जिंदगी में एक महिला परेशानी पैदा करेगी. हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को देख अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसको सच बता रहे हैं.
वेणु स्वामी ने कही ये भविष्यवाणी
आपको बता दें कि वेणु स्वामी ने कहा कि नागा चैतन्य, शोभिता से अपना रिश्ता इसलिए खत्म कर लेंगे क्योंकि उनकी जिंदगी में कोई दूसरी महिला आ जाएंगी. आपको बता दें कि जब से ज्योतिषीय ने ये बात कही है तब से ही हर तरफ इनकी बात आग की तरह फैल गई है. हर तरफ इनके रिश्तें को लेकर चर्चा हो रही है. आपको बता दें कि स्वामी ने इससे पहले समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के रिश्ते पर भी बोला था और कहा था कि इनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा और इनके बीच तलाक होगा.