'तो वापस क्यों आना चाहती थीं?...', हिमांशी खुराना के 'Bad Relationship' वाले बयान पर भड़के आसिम रियाज
आसिम ने हिमांशी के ‘खराब रिश्ते’ वाले दावों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के कई महीने बाद भी हिमांशी ने उनसे संपर्क किया था और दोबारा रिश्ता शुरू करने की इच्छा जताई थी. आसिम ने दावा किया कि उनके पास उन बातचीत के स्क्रीनशॉट हैं और जरूरत पड़ने पर वे इन्हें शेयर कर सकते हैं.
Asim Riaz Hits Back At Himanshi Khurana: बीते दिनों हिमांशी खुराना ने अपने पूर्व प्रेमी आसिम रियाज पर बिना नाम लिए कई आरोप लगाए थे. उन्होंने रिश्ते के दौरान अपनी मानसिक और शारीरिक परेशानियों का जिक्र किया था. अब आसिम ने सोशल मीडिया पर इन आरोपों का जवाब दिया है.
'तो वापस क्यों आना चाहती थीं?...'
आसिम ने हिमांशी के ‘खराब रिश्ते’ वाले दावों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के कई महीने बाद भी हिमांशी ने उनसे संपर्क किया था और दोबारा रिश्ता शुरू करने की इच्छा जताई थी. आसिम ने दावा किया कि उनके पास उन बातचीत के स्क्रीनशॉट हैं और जरूरत पड़ने पर वे इन्हें शेयर कर सकते हैं. उन्होंने पूछा- 'अगर रिश्ता इतना बुरा था तो तुम वापस क्यों आना चाहती थीं?'
Also Read
यह विवाद बिग बॉस 13 के दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच पुराने रिश्ते को लेकर फिर से चर्चा में आ गया है. आसिम का पलटवार सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है. फैन्स दोनों की बातों पर अपनी राय दे रहे हैं. कुछ लोग आसिम के स्क्रीनशॉट वाले दावे को लेकर उत्सुक हैं, तो कुछ हिमांशी की बातों को सही मान रहे हैं.