menu-icon
India Daily

'तो वापस क्यों आना चाहती थीं?...', हिमांशी खुराना के 'Bad Relationship' वाले बयान पर भड़के आसिम रियाज

आसिम ने हिमांशी के ‘खराब रिश्ते’ वाले दावों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के कई महीने बाद भी हिमांशी ने उनसे संपर्क किया था और दोबारा रिश्ता शुरू करने की इच्छा जताई थी. आसिम ने दावा किया कि उनके पास उन बातचीत के स्क्रीनशॉट हैं और जरूरत पड़ने पर वे इन्हें शेयर कर सकते हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'तो वापस क्यों आना चाहती थीं?...', हिमांशी खुराना के 'Bad Relationship' वाले बयान पर भड़के आसिम रियाज
Courtesy: X

Asim Riaz Hits Back At Himanshi Khurana: बीते दिनों हिमांशी खुराना ने अपने पूर्व प्रेमी आसिम रियाज पर बिना नाम लिए कई आरोप लगाए थे. उन्होंने रिश्ते के दौरान अपनी मानसिक और शारीरिक परेशानियों का जिक्र किया था. अब आसिम ने सोशल मीडिया पर इन आरोपों का जवाब दिया है.

'तो वापस क्यों आना चाहती थीं?...'

आसिम ने हिमांशी के ‘खराब रिश्ते’ वाले दावों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के कई महीने बाद भी हिमांशी ने उनसे संपर्क किया था और दोबारा रिश्ता शुरू करने की इच्छा जताई थी. आसिम ने दावा किया कि उनके पास उन बातचीत के स्क्रीनशॉट हैं और जरूरत पड़ने पर वे इन्हें शेयर कर सकते हैं. उन्होंने पूछा- 'अगर रिश्ता इतना बुरा था तो तुम वापस क्यों आना चाहती थीं?'

हिमांशी ने पहले यह भी बताया था कि आसिम ने उन्हें अपने धर्म के अच्छे पहलुओं के बारे में बताया था और इसे समझने-स्वीकारने के लिए कहा था. आसिम ने इस बात को भी नकारा. उन्होंने कहा कि धर्म बहुत संवेदनशील विषय है और इसे रिश्ते के विवाद में हथियार की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. आसिम ने साफ कहा कि धर्म को लेकर कोई जबरदस्ती या दबाव की बात नहीं थी.

आसिम ने हिमांशी द्वारा बताई गई स्वास्थ्य समस्याओं पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने थायरॉइड, चिंता, डिप्रेशन, नाक से खून आना, उम्र बढ़ने के लक्षण, बालों की बदबू और मुंहासों जैसे मुद्दों का जिक्र किया. आसिम के अनुसार इनमें से कई समस्याएं हार्मोनल बदलाव या अन्य स्वास्थ्य कारणों से हो सकती हैं. उन्होंने इन दावों को रिश्ते से जोड़कर पेश करने पर सवाल उठाया.

यह विवाद बिग बॉस 13 के दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच पुराने रिश्ते को लेकर फिर से चर्चा में आ गया है. आसिम का पलटवार सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है. फैन्स दोनों की बातों पर अपनी राय दे रहे हैं. कुछ लोग आसिम के स्क्रीनशॉट वाले दावे को लेकर उत्सुक हैं, तो कुछ हिमांशी की बातों को सही मान रहे हैं.