Ashish Chanchlani Dating: 'पागल कुत्ते ने नहीं काटा...', आशीष चंचलानी ने एली अवराम के साथ डेटिंग की अफवाहों का दिया जवाब
आशीष चंचलानी ने हाल ही में अभिनेत्री एली अवराम के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों को मजेदार अंदाज में खारिज कर दिया. सोमवार को इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान आशीष ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि वह और एली सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. यह चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
Ashish Chanchlani Dating: यूट्यूबर और अभिनेता आशीष चंचलानी ने हाल ही में अभिनेत्री एली अवराम के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों को मजेदार अंदाज में खारिज कर दिया. सोमवार को इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान आशीष ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि वह और एली सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. यह चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बाद में पता चला कि यह तस्वीर उनके नए म्यूजिक वीडियो 'चांदनिया' के लिए एक प्रैंक का हिस्सा थी.
आशीष चंचलानी ने एली अवराम के साथ डेटिंग की अफवाहों का दिया जवाब
लाइव सेशन में आशीष ने हंसते हुए कहा, 'मैं इस इंसान को कभी डेट नहीं कर सकता... मुझे तो पागल कुत्ते ने भी नहीं काटा है.' उन्होंने मजाक में यह भी कपल कि एली के साथ काम करना बेहद मुश्किल है, लेकिन उनकी दोस्ती शानदार है. आशीष और एली की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया था, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. लेकिन आशीष ने साफ किया कि यह सब उनके म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन का हिस्सा था.
Also Read
- Avatar: Fire and Ash First Poster: अवतार: फायर एंड ऐश में खलनायक की एंट्री, ये हसीना मचाएगी गदर, फर्स्ट लुक सूख जाएगा गला
- War 2 Trailer Release Date: इस दिन रिलीज होगा वॉर 2 का ट्रेलर, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की तिकड़ी मचाएगी धमाल
- Saiyaara: 'सैयारा' को देख श्रद्धा कपूर ने बांधे अहान पांडे और अनीत पड्डा की तारीफों के पुल, एक्ट्रेस बोलीं- 'पांच बार देखूंगी...'
'चांदनिया' में आशीष और एली की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. यह म्यूजिक वीडियो एक रोमांटिक कहानी पर आधारित है, जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली. आशीष ने बताया कि तस्वीर को जानबूझकर वायरल किया गया ताकि वीडियो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़े. उनके इस मजेदार अंदाज ने फैंस को खूब हंसाया.
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
एली अवराम ने भी इस लाइव सेशन में हिस्सा लिया और हंसते हुए आशीष के मजाक का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आशीष के साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है, लेकिन उनकी दोस्ती ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. फैंस ने दोनों की इस नोकझोक को खूब सराहा और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. आशीष चंचलानी अपने मजेदार यूट्यूब वीडियोज के लिए जाने जाते हैं और एली अवराम बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए मशहूर हैं. इस म्यूजिक वीडियो ने दोनों की पॉपलैरिटी को और बढ़ा दिया है. फैंस अब उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.