एक बार फिर कॉमेडी की डोज देने आ रहे अरशद वारसी, 'जीवन भीमा योजना' का मजेदार ट्रेलर आउट

अरशद वारसी की नई फिल्म 'जीवन भीमा योजना' का ट्रेलर अब आ चुका है. मेकर्स ने इसे रिलीज कर दिया है, जिसमें अरशद दोहरे किरदार में नजर आ रहे हैं. वे जीवन और भीमा दोनों भूमिकाएं निभाते दिखे हैं.

X
Antima Pal

Jeevan Bheema Yojna Trailer: बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी की नई फिल्म 'जीवन भीमा योजना' का ट्रेलर अब आ चुका है. मेकर्स ने इसे रिलीज कर दिया है, जिसमें अरशद दोहरे किरदार में नजर आ रहे हैं. वे जीवन और भीमा दोनों भूमिकाएं निभाते दिखे हैं. ट्रेलर में कॉमेडी का भरपूर मजा है और दर्शकों को हंसी के साथ-साथ कुछ सस्पेंस भी मिलेगा.

एक बार फिर कॉमेडी की डोज देने आ रहे अरशद वारसी

ट्रेलर की शुरुआत में एक सीन ऐसा है जहां कोई किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता नजर आता है. इसके बाद संजीदा शेख का किरदार सामने आता है. वे योजना के रूप में दिखती हैं, जो जीवन की पत्नी हैं. पति के निधन पर वे बहुत भावुक होकर रोती हुई दिखाई देती हैं. ट्रेलर से पता चलता है कि जीवन ने एक करोड़ रुपये का बीमा करवाया था. मरने से पहले उन्होंने एक और एक करोड़ का बीमा भी करवा लिया था.



इसके बाद विजय राज का किरदार विनायक आता है. वह पैसे के लालच में संजीदा के पीछे पड़ा रहता है. इसी बीच उसका सामना भीमा से होता है, जिसे वह जीवन समझ बैठता है. यहां से फिल्म में कॉमेडी और एक्शन का मेल शुरू हो जाता है. किरदारों के बीच बड़ा कंफ्यूजन पैदा होता है, जो हंसाने वाला है.

संजीदा शेख लंबे समय बाद एक मजेदार भूमिका में नजर आ रही हैं. वे साजिश का हिस्सा बनती हुई लगती हैं. ट्रेलर में कई किरदारों के बीच उलझन साफ दिखती है, जो फिल्म का मुख्य आकर्षण बन सकता है. अरशद वारसी अपने डबल रोल से एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं.

फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है. निर्माण स्टारबीम वेंचर्स लिमिटेड के बैनर तले हुआ है. इसमें अरशद वारसी के अलावा संजीदा शेख, विजय राज, बृजेंद्र काला और पूजा चोपड़ा अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.