'मां आपसे जल्द मिलूंगा...', अर्जुन कपूर की इमोशनल पोस्ट का क्या है सुशांत राजपूत की आखिरी पोस्ट से कनेक्शन? फैंस हैरान

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी मां के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके लिखे गए नोट ने हर किसी का ध्यान खींचा. एक्टर के फैंस भी इस पोस्ट को देखने के बाद काफी हैरान है.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी दिवंगत मां मोना कपूर की जन्मतिथि पर इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने मां को याद करते हुए गहरी भावनाएं व्यक्त कीं और लिखा कि वे जल्द ही उनसे मिलेंगे. इस कैप्शन को पढ़कर फैन्स काफी परेशान हो गए हैं और इसे दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी पोस्ट से जोड़कर देख रहे हैं.

अर्जुन की पोस्ट का क्या है सुशांत राजपूत की आखिरी पोस्ट से कनेक्शन?

अर्जुन ने अपनी मां के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मां, आज मैं आपको बहुत मिस कर रहा हूं. जिंदगी हाल में मेरे साथ थोड़ी क्रूर रही है, लेकिन कोई बात नहीं... मैंने पहले भी धक्के खाए हैं, फिर भी उठ खड़ा हुआ हूं. क्योंकि आपने मुझे सिखाया है कि मुश्किलों का कैसे सामना करना है, ग्रेस और डिग्निटी कैसे बनाए रखनी है. हम इस सफर में साथ रहेंगे, आप और मैं. मैं आपसे जल्द ही दोबारा मिलूंगा. एक दिन हम आपका बर्थडे साथ में मनाएंगे. आपका प्यारा बेटा.'

यह पोस्ट अर्जुन के मां के प्रति गहरे प्यार और खालीपन को दर्शाती है. अर्जुन की मां मोना कपूर का निधन सालों पहले हो चुका है और वे अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हैं. लेकिन इस बार 'जल्द मिलूंगा' वाले शब्दों ने फैन्स में हलचल मचा दी. कई यूजर्स ने इसे सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट से जोड़ा, जहां सुशांत ने भी अपनी मां को याद किया था. सुशांत की आखिरी पोस्ट मां के बारे में थी और उसके कुछ दिनों बाद उनकी ट्रेजिक मौत हो गई थी. 

एक्टर की पोस्ट देख फैंस हुए हैरान

फैन्स कमेंट्स में लिख रहे हैं कि अर्जुन ठीक हैं ना? कुछ ने चिंता जताई कि क्या वे ठीक हैं या कोई परेशानी है. वहीं कुछ ने कहा कि यह सिर्फ भावुक पोस्ट है और मां से मिलने का मतलब स्वर्ग में मिलना है. अर्जुन पिछले कुछ समय से ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स का सामना कर रहे हैं, जिसका जिक्र भी पोस्ट में "जिंदगी क्रूर रही" से लगता है. अर्जुन कपूर ने हमेशा अपनी मां के साथ बंधन को खुलकर दिखाया है. उनकी बहन अंशुला भी अक्सर मां की याद में पोस्ट करती हैं.