Arbaaz-Shura: '19 को प्रपोज और 24 को शादी..' शौरा खान को अरबाज ने ऐसे किया था प्रपोज

Arbaaz-Shura: शादी के बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया. अब इस बीच शौरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें अरबाज ने उनको प्रपोज किया है.

Priya Singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं. अरबाज ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान से शादी की है. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इनकी शादी अर्पिता खान के घर पर हुई थी जहां पर कुछ करीबी दोस्त और फैमिली वाले शामिल हुए थे. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं हैं. शादी के बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया. अब इस बीच शौरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें अरबाज ने उनको प्रपोज किया है.

शौरा खान ने खुद शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को देख अब हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. एक यूजर ने लिखा भगवान करें आपका रिश्ता ऐसे ही आगे बढ़े. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आप दोनों ऐसे ही खुश रहो और हमेशा साथ रहो.  वहीं तीसरे यूजर ने लिखा आप दोनों की जोड़ी ऐसे ही सलामत रहे. वहीं एक ने लिखा बस दोनों को नजर न लगे.