अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के बर्थडे बैश में हुआ बवाल! वीडियो वायरल
जॉर्जिया एंड्रियानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं. अरबाज खान के साथ उनका रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था. दोनों के अलग होने के बाद भी जॉर्जिया सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अपनी लाइफस्टाइल की झलकियां शेयर करती रहती हैं.
Giorgia Andriani Birthday Bash: अरबाज खान की पूर्व गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने हाल ही में अपना 33वां जन्मदिन मुंबई में धूमधाम से मनाया. लेकिन यह सेलिब्रेशन विवाद में बदल गया. एक रेस्टोरेंट में हुई पार्टी के दौरान स्टाफ से झगड़ा हो गया और जॉर्जिया का गुस्से वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड के बर्थडे बैश में हुआ बवाल!
शुक्रवार रात मुंबई के एक पॉपुलर रेस्टोरेंट में जॉर्जिया ने अपने करीबी दोस्तों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों के साथ बर्थडे पार्टी रखी थी. पार्टी में केक कटिंग, पापराजी फोटोशूट और मीडिया वाले लोगों के साथ मस्ती चल रही थी. सब कुछ अच्छा चल रहा था, तभी अचानक एक शख्स ने, जो खुद को रेस्टोरेंट मैनेजर बताता था, जॉर्जिया से पार्टी समाप्त करने को कहा.
इस पर जॉर्जिया का गुस्सा फूट पड़ा. वायरल वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि वह उस शख्स से कह रही हैं, 'Get the f**k out of here. I am celebrating with my media people.' उन्होंने उस व्यक्ति की पहचान पर भी सवाल उठाया और काफी नाराज नजर आईं.
वीडियो में जॉर्जिया केक काटते हुए पोज दे रही हैं और अचानक यह घटना हो जाती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. लोग जॉर्जिया के रिएक्शन पर अपनी राय दे रहे हैं. कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनका व्यवहार गलत बता रहे हैं. पार्टी में मौजूद मीडिया पर्सन्स और फ्रेंड्स के साथ जॉर्जिया काफी एंजॉय कर रही थीं, लेकिन समय सीमा को लेकर हुआ यह विवाद पूरे सेलिब्रेशन की चर्चा बदल गया.
जॉर्जिया एंड्रियानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं. अरबाज खान के साथ उनका रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था. दोनों के अलग होने के बाद भी जॉर्जिया सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अपनी लाइफस्टाइल की झलकियां शेयर करती रहती हैं. उनका यह जन्मदिन भी शुरू में काफी खुशी भरा था, लेकिन आखिर में यह हंगामे के साथ खत्म हुआ.