West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'मुंबईकरों को हल्के में लेना बंद करो!', 50 मिनट तक जाम में फंसीं अनुपमा फेम रूपाली, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास

Rupali Ganguly: टीवी शो अनुपमा फेम रूपाली गांगुली मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी के बाहर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते लगे भीषण ट्रैफिक जाम में फंस गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बीएमसी और मेट्रो अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और लिखा – 'मुंबईकरों को हल्के में लेना बंद करो.'

X
Babli Rautela

Rupali Ganguly: टीवी शो अनुपमा की मशहूर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी के बाहर भारी ट्रैफिक जाम में फंस गईं हैं. यह जाम मुंबई मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से लगा था. बुधवार (10 सितंबर) को उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और मेट्रो अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है.

वीडियो में रूपाली ऑटो-रिक्शा में बैठी नजर आ रही हैं और जाम में खड़े ट्रकों व कंटेनरों की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, 'फिल्म सिटी 50 मिनट से ज्यादा समय से जाम में है. मैं फिल्म सिटी के बाहर इंतजार कर रही हूं. मेट्रो का कुछ निर्माण कार्य चल रहा है. जो भी इस काम के लिए जिम्मेदार है, उसे सुबह 3 या 4 बजे कंटेनर लाने चाहिए थे, न कि उस समय जब सब काम पर जा रहे हों.' उन्होंने दिखाया कि कैसे सड़क का आधा हिस्सा कंटेनरों और ट्रकों से भरा था, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

एक्स पोस्ट में फूटी भड़ास

वीडियो साझा करते हुए रूपाली ने X पर लिखा, 'फिल्म सिटी के बाहर अभी भी 1 घंटे से ज्यादा समय से फंसी हूं! 14 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए मुझे रात में घर पहुंचने में 2 घंटे लगते हैं और सुबह आमतौर पर 1 घंटा, लेकिन @mybmc की बेतरतीब कार्यप्रणाली के कारण मुझे अपने सेट तक पहुंचने में ढाई घंटे लग गए!! मुंबईकरों को हल्के में लेना बंद करो @mybmc.'

सोशल मीडिया पर बेबाक राय

रूपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और समय-समय पर सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखती हैं. वे अक्सर ट्रोल्स को भी सीधे जवाब देती हैं. मई 2024 में वह भाजपा में शामिल हुई थीं, जिसके बाद राजनीति से जुड़े मुद्दों पर भी उनकी राय सुर्खियों में रही.

रूपाली ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार फिल्म साहेब (1985) से की थी. इसके बाद उन्होंने संजीवनी और साराभाई वर्सेस साराभाई जैसे लोकप्रिय शोज़ में अभिनय किया. साराभाई वर्सेस साराभाई में उनके 'मोनिशा' के किरदार ने उन्हें घर-घर मशहूर कर दिया.