अंशुला कपूर ने भाई अर्जुन कपूर को जन्मदिन पर लिखा भावुक नोट, बोलीं- 'तुम्हारे बिना दुनिया की कल्पना नहीं कर सकती'
अंशुला ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया और भाई के लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा. अंशुला ने वीडियो में अपने और अर्जुन की पुरानी यादों की तस्वीरों का मोंटाज बनाया.
Anshula Kapoor Heartfelt Note For Brother: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर शुक्रवार को 41 वर्ष के हो गए. उनके जन्मदिन पर परिवार, दोस्तों और फैंस की शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है. लेकिन सबसे खास और भावुक शुभकामना आई उनकी छोटी बहन अंशुला कपूर की तरफ से.
अंशुला कपूर ने भाई अर्जुन को जन्मदिन पर लिखा भावुक नोट
अंशुला ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया और भाई के लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा. अंशुला ने वीडियो में अपने और अर्जुन की पुरानी यादों की तस्वीरों का मोंटाज बनाया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे टू माय फर्स्ट फ्रेंड, माय फर्स्ट रेसलिंग कंपैनियन. लेकिन सबसे पहले मेरे प्रोटेक्टर, मेरा सबसे सुरक्षित स्थान और सबसे जोरदार चीयरलीडर अर्जुन कपूर. मैं आपके बिना की दुनिया याद नहीं कर सकती और बिना आपके दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकती.'
Also Read
'आपकी छोटी बहन होने का सौभाग्य मिला'
अंशुला ने आगे लिखा- 'मेरी हर उम्र की हर संस्करण को आपकी छोटी बहन होने का सौभाग्य मिला है और मैं इसे किसी और तरह से नहीं बदलना चाहती. इस साल मेरी आपसे सिर्फ एक ही दुआ है कि जिंदगी आपके साथ उतनी ही मेहरबान हो जितना आप उन लोगों के साथ हैं जिन्हें आप प्यार करते हैं.'
उन्होंने कहा- 'तुमने जिंदगी को लाखों तरीकों से जोरदार, मजेदार, सुरक्षित और भरा-पूरा बना दिया है. आई लव यू भाई, हमेशा.' अर्जुन कपूर ने भी अपने जन्मदिन पर केक काटा और खुशी का इजहार किया. परिवार के साथ बिताया गया यह पल उनके फैंस के लिए काफी खास रहा. अर्जुन और अंशुला के बीच का रिश्ता हमेशा से ही काफी करीबी और मजबूत रहा है. दोनों एक-दूसरे का साथ हर मुश्किल वक्त में देते आए हैं.