T20 World Cup 2026

70वें जन्मदिन पर अनु कपूर का बड़ा ऐलान, नए प्ले ‘ट्रिपल ए’ से रंगमंच पर रचेंगे नया इतिहास

70वें जन्मदिन पर अभिनेता अनु कपूर ने अपने नए प्ले ‘ट्रिपल ए’ की घोषणा की. उन्होंने इसे आर्ट, आर्टिस्ट और ऑडियंस का संगम बताया.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर अनु कपूर ने नए प्ले ‘ट्रिपल ए’ की घोषणा की. उन्होंने इसे आर्ट, आर्टिस्ट और ऑडियंस का अनोखा संगम बताया. साथ ही उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता सिडनी पोइटियर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. अनु कपूर ने बताया कि नाटक के ऑडिशन शुरू हो चुके हैं और वे एक-दो नए प्रोजेक्ट डायरेक्ट करने की योजना भी बना रहे हैं.

नए प्ले ‘ट्रिपल ए’ की घोषणा

हिंदी सिनेमा और रंगमंच की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अनु कपूर ने अपने 70वें जन्मदिन को खास अंदाज में मना रहे हैं. 20 फरवरी को जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने अपने नए प्ले ‘ट्रिपल ए’ की घोषणा कर फैंस को सरप्राइज दिया.

न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने शुभकामनाओं के लिए आभार जताया और अपने आने वाले थिएटर प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की. इस मौके पर उन्होंने रचनात्मक संतुष्टि को अपनी प्राथमिकता बताया.

 जन्मदिन पर खास घोषणा

अनु कपूर ने बताया कि ‘ट्रिपल ए’ नाम का यह प्ले उनके लिए बेहद खास है. उनके अनुसार इसका अर्थ है आर्ट, आर्टिस्ट और ऑडियंस. उन्होंने कहा कि यह नाटक दर्शकों और कलाकारों के रिश्ते को नए नजरिए से पेश करेगा. फिलहाल इसके ऑडिशन जारी हैं और दो सत्र पूरे हो चुके हैं.

सिडनी पोइटियर को दी श्रद्धांजलि

जन्मदिन के मौके पर अनु कपूर ने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Sidney Poitier को भी याद किया. उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को पोइटियर की भी बर्थ एनिवर्सरी है. उन्होंने उन्हें अमेरिकी सिनेमा का आइकॉन बताया और फिल्म To Sir, with Love का जिक्र करते हुए सम्मान प्रकट किया.

युवा कलाकारों की तलाश

अनु कपूर ने बताया कि इस नाटक को उनके क्रिएटिव एसोसिएट्स अरुणिमा मिश्रा, देवेंद्र बलसरफ और सूफी खान के सहयोग से लिखा गया है. वे ऐसे युवा कलाकारों की तलाश में हैं जो अभिनय के साथ डांस में भी निपुण हों.

निर्देशन की नई तैयारी

70 वर्ष की उम्र में भी अनु कपूर का उत्साह कम नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि अब उन्हें क्रिएटिव संतुष्टि चाहिए और वे एक या दो नए प्रोजेक्ट डायरेक्ट करने की योजना बना रहे हैं. उनका कहना है कि वे जो भी बनाएंगे, वह पूरी तरह असली और शुद्ध होगा.