अमिताभ बच्चन के साथ ऐसा क्या हुआ कि 83 करोड़ रुपये में बेच दिया डुप्लेक्स अपार्टमेंट?
अमिताभ बच्चन ने अप्रैल 2021 में मुंबई के अंधेरी में 5,185 वर्ग फुट का अपार्टमेंट 31 करोड़ में खरीदा था. अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी इलाके में अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा है.
Amitabh Bachchan Duplex Apartment: मुंबई के ओशिवारा में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेच दिया है. इसे उन्होंने अप्रैल 2021 में 31 करोड़ रुपये में खरीदा था. आपको बता दें कि अपार्टमेंट का क्षेत्रफल 529.94 वर्ग मीटर है. बच्चन के पास मुंबई में और भी कई प्रॉपर्टीज भी हैं, जिससे पता चलता है कि उनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो बड़ा है.
बिग बी ने क्यों बेच दिया अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट
बताते चलें कि अमिताभ बच्चन ने अप्रैल 2021 में मुंबई के अंधेरी में 5,185 वर्ग फुट का अपार्टमेंट 31 करोड़ में खरीदा था. अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी इलाके में अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपार्टमेंट 5,185 वर्ग फुट के रेरा कार्पेट में फैला हुआ है और अटलांटिस नामक इमारत में बना हुआ है. 27वीं और 28वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट के लिए लेनदेन 17 जनवरी को पंजीकृत किया गया था।
लेनदेन के लिए 4.98 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और 30,000 का पंजीकरण शुल्क चुकाया गया है. दस्तावेज़ों से पता चलता है कि अपार्टमेंट में छह कार पार्किंग स्थान हैं. अमिताभ बच्चन ने अपार्टमेंट विजय सिंह ठाकोर और कमल विजय ठाकोर को बेचा था.
किराए पर रह चुकीं कृति सेनन
स्क्वायरयार्ड्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने अप्रैल 2021 में 31 करोड़ में डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा था. इसे 83 करोड़ में बेचा गया है, जो मूल्य में लगभग 168% की वृद्धि है. अमिताभ बच्चन ने नवंबर 2021 में अभिनेत्री कृति सेनन को यह अपार्टमेंट 10 लाख रुपये प्रति माह और 60 लाख रुपये के लिए किराए पर दिया था.
बच्चन परिवार का रियल एस्टेट में निवेश
बच्चन परिवार ने 2020 से 2024 के बीच रियल एस्टेट में करीब 200 करोड़ का निवेश किया है. बच्चन परिवार ने अकेले 2024 में रियल एस्टेट में 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. स्क्वायरयार्ड्स द्वारा बताए गए डेटा के अनुसार उनके पोर्टफोलियो में ओशिवारा और मगाथाने (बोरीवली ईस्ट) की संपत्तियां शामिल हैं.
और पढ़ें
- Avatar 3: 'आपका खून खौल सकता है...', 'अवतार 3' को लेकर जेम्स कैमरून ने कर दिया बड़ा खुलासा
- Azaad Box Office Collection Day 3: पांच करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘आजाद’, संडे को औंधे मुंह गिरी फिल्म
- Ban On Emergency In Punjab: 'छोटे-मोटे लोगों ने लगाई आग...', पंजाब में 'इमरजेंसी' रिलीज न होने पर कंगना रनौत का छलका दर्द