menu-icon
India Daily

Alpha Box Office: फ्लॉप से बचने के लिए आलिया भट्ट की 'अल्फा' को चाहिए इतने करोड़, 3 दिन में सिर्फ 38% बजट रिकवर

यशराज के बैनर वाली इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. तीन दिनों की कमाई में फिल्म ने अपने बजट का सिर्फ 38.4% ही वसूल पाया है. मतलब अभी भी 100 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी बाकी है.

antima
Edited By: Antima Pal
Alpha Box Office: फ्लॉप से बचने के लिए आलिया भट्ट की 'अल्फा' को चाहिए इतने करोड़, 3 दिन में सिर्फ 38% बजट रिकवर
Courtesy: X

Alpha Box Office: यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स वाली नई फिल्म 'अल्फा' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. लेकिन शुरुआती कमाई देखकर लग रहा है कि फिल्म को दर्शकों का पूरा साथ अभी नहीं मिल पाया है. 2800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म के रोजाना 5000 से ज्यादा शो चल रहे हैं, फिर भी ओपनिंग और वीकेंड कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.

पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म को 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली. शनिवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद कमाई में खास उछाल नहीं आया और फिल्म ने 11.50 करोड़ कमाए. रविवार को शो बढ़कर 7439 हो गए, लेकिन कलेक्शन 13.25 करोड़ ही रहा. इस तरह तीन दिनों का कुल डोमेस्टिक नेट कलेक्शन 34 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 57.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

'अल्फा' का बजट कितना है?

यशराज के बैनर वाली इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. तीन दिनों की कमाई में फिल्म ने अपने बजट का सिर्फ 38.4% ही वसूल पाया है. मतलब अभी भी 100 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी बाकी है.

हिट होने के लिए क्या चाहिए?

सूत्रों के मुताबिक फिल्म को हिट का दर्जा पाने के लिए कम से कम 150 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करना जरूरी होगा. अगर ये पूरा बजट वसूल कर ले तो हिट मानी जाएगी. वहीं अगर 100 करोड़ तक पहुंच पाती है तो एवरेज कहलाएगी. लेकिन अगर कमाई इससे भी कम रहती है तो फ्लॉप का टैग लगना तय माना जा रहा है.

फिल्म में एक्शन, थ्रिल और स्पाई वर्ल्ड की कहानी है, लेकिन शुरुआती रिस्पॉन्स मिक्स्ड रहा है. कुछ दर्शक एक्शन सीक्वेंस और स्केल को पसंद कर रहे हैं, तो कुछ को कहानी और स्क्रिप्ट थोड़ी कमजोर लग रही है. वर्ड ऑफ माउथ अभी तक इतना मजबूत नहीं दिख रहा है जितना बड़ी बजट वाली यशराज फिल्म के लिए होना चाहिए. अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई कैसी रहती है.