करोड़ों के बजट में बन रही अल्लू अर्जुन की 'Raaka', 2 पार्ट में मचाएगी धमाल, लीड हीरोइन का नाम भी आया सामने
अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म 'राका' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. 'पुष्पा' के बाद अब अल्लू अर्जुन एटली के साथ नई फिल्म में नजर आने वाले हैं. हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक 'राका' को दो पार्ट में बनाया जा रहा है.
Raaka Movie: अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म 'राका' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. 'पुष्पा' के बाद अब अल्लू अर्जुन एटली के साथ नई फिल्म में नजर आने वाले हैं. हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक 'राका' को दो पार्ट में बनाया जा रहा है. यह फिल्म लगभग 1000 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में तैयार हो रही है.
करोड़ों के बजट में बन रही अल्लू अर्जुन की 'Raaka'
रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म दो अलग-अलग टाइमलाइन पर आधारित होगी. एक कहानी प्राचीन काल की ट्राइबल, पुराणिक और वैदिक युग में सेट है, जबकि दूसरी कहानी आज के आधुनिक समय में. दोनों पार्ट्स को मिलाकर एक बड़ी फ्रैंचाइजी बनाने की योजना है. पुष्पा सीरीज की सफलता के बाद यह फॉर्मूला अल्लू अर्जुन के लिए फिर से काम कर सकता है.
दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में
फिल्म की खास बात यह है कि इसमें कई बड़ी अभिनेत्रियां नजर आएंगी. दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका, रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर प्राचीन काल की कहानी का हिस्सा होंगी. वहीं आधुनिक समय की लीड भूमिका में मृणाल ठाकुर होंगी. तीनों ही अभिनेत्रियों की अलग-अलग स्टाइल और किरदार फिल्म को और रोचक बनाने वाले हैं.
Also Read
हाल ही में दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबर आई थी, लेकिन रिपोर्ट्स कहती हैं कि उन्होंने फिल्म के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट किए हैं. रात की शिफ्ट में भी उन्होंने शूटिंग की और शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण सीन दिए. यह बात उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट को दिखाती है.
फिल्म के पहले पार्ट के दिसंबर 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है, हालांकि आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है. अगर दोनों पार्ट अलग-अलग रिलीज होंगे तो फैंस को दो बार अल्लू अर्जुन का जलवा देखने को मिलेगा. डायरेक्टर एटली अपनी कहानी और विजुअल्स के लिए मशहूर हैं. 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद अब वे अल्लू अर्जुन के साथ इतने बड़े स्केल की फिल्म बना रहे हैं. 1000 करोड़ का बजट, दो टाइमलाइन, भव्य सेट्स और स्टारकास्ट – राका को लेकर चर्चाएं पहले से ही तेज हैं.