आलिया भट्ट की 'Alpha' का जलवा, दूसरे दिन वर्ल्डवाइड बटोर लिए इतने करोड़, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बराबर रही कमाई

फिल्म 'अल्फा' ने थिएटर्स में अच्छी शुरुआत की है. आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और पहले दिन अच्छी ओपनिंग के साथ दर्शकों का ध्यान खींचा. शनिवार को कलेक्शन में अच्छी उछाल देखने को मिली.

IMDB
Antima Pal

Alpha Worldwide Box Office Collection: शिव रावैल की जासूसी एक्शन फिल्म 'अल्फा' ने थिएटर्स में अच्छी शुरुआत की है. आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और पहले दिन अच्छी ओपनिंग के साथ दर्शकों का ध्यान खींचा. शनिवार को कलेक्शन में अच्छी उछाल देखने को मिली, जिससे दो दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 37.90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

आलिया भट्ट की 'Alpha' का जलवा

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 17.10 करोड़ कमाए, जबकि मेकर्स ने 17.42 करोड़ का आंकड़ा बताया. दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 11.50 करोड़ नेट कलेक्ट किए. इससे घरेलू कुल नेट कलेक्शन 20.75 करोड़ और ग्रॉस 24.90 करोड़ हो गया. ओवरसीज से मिले 13 करोड़ जोड़कर वर्ल्डवाइड कुल 37.90 करोड़ ग्रॉस हो चुका है.



यह आंकड़ा YRF की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में सबसे कम ओपनिंग वाला है, लेकिन फिल्म ने आलिया की पिछली फिल्म 'जिगरा' को काफी पीछे छोड़ दिया है. 'जिगरा' ने दो दिन में सिर्फ 17.32 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए थे, जबकि 'अल्फा' उससे दोगुने से ज्यादा कमा चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि 'अल्फा' आलिया की सबसे बड़ी सोलो हिट 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के दो दिन के कलेक्शन (₹38.10 करोड़) के बिल्कुल करीब पहुंच गई है. हालांकि फिल्म अभी YRF की पिछली स्पाई फिल्म 'War 2' से काफी पीछे है. 

'अल्फा' को मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं, लेकिन वीकेंड पर फैमिली और युवा दर्शकों की अच्छी भागीदारी दिख रही है. 'अल्फा' शिव रावैल की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है. इसे आदित्य चोपड़ा के बैनर यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं. एक्शन से भरपूर कहानी, दमदार स्टंट्स और आलिया की पावरफुल परफॉर्मेंस को दर्शक सराह रहे हैं. अभी वीकेंड बाकी है और अगले कुछ दिनों में फिल्म का परफॉर्मेंस और साफ हो जाएगा.