Rakshabandhan 2026

क्या फ्लॉप होगी आलिया-शरवरी की 'Alpha'? एक्सपर्ट बोले- बॉलीवुड में फीमेल एक्शन फिल्म का ट्रैक रिकॉर्ड कमजोर

'अल्फा' को लेकर सबसे बड़ी चुनौती इसकी रिलीज डेट मानी जा रही है. यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. लगातार बड़ी फिल्मों के बीच रिलीज होने से इसे पर्याप्त स्क्रीन्स और ध्यान मिल पाना मुश्किल हो सकता है. फिल्म में आलिया भट्ट पहली बार पूरे एक्शन अवतार में दिखेंगी. शरवरी के साथ उनकी जोड़ी भी नई है. 

X
Antima Pal

Alpha Box Office: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है. यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित एक्शन फिल्म है. शिव रावैल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शरवरी उनके साथ एक्शन में नजर आएंगी. 

क्या फ्लॉप होगी आलिया-शरवरी की 'Alpha'?

बॉबी देओल आलिया के पिता का रोल निभा रहे हैं. हालांकि फिल्म रिलीज से पहले ही ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इसकी कमर्शियल सफलता पर सवाल उठा दिए हैं. फिल्म व्यापार के जानकार विश्वेक चौहान ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में फिल्म की रिलीज स्ट्रेटजी पर चिंता जताई है.

'महिला केंद्रित एक्शन फिल्म भारत में बेचना काफी मुश्किल'

उन्होंने कहा- 'फिल्म की रिलीज मुझे सही नहीं लग रही है. 'वेलकम टू द जंगल' के एक हफ्ते बाद और 'धमाल 4' से एक हफ्ते पहले रिलीज हो रही है. बीच में सांस लेने की जगह नहीं मिल रही है.' विश्वेक चौहान के अनुसार महिला केंद्रित एक्शन फिल्म भारत में बेचना काफी मुश्किल काम है. उन्होंने कहा कि कंटेंट से ज्यादा समस्या रिलीज के टाइमिंग की है. 

'अल्फा' को लेकर सबसे बड़ी चुनौती इसकी रिलीज डेट मानी जा रही है. यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. लगातार बड़ी फिल्मों के बीच रिलीज होने से इसे पर्याप्त स्क्रीन्स और ध्यान मिल पाना मुश्किल हो सकता है. फिल्म में आलिया भट्ट पहली बार पूरे एक्शन अवतार में दिखेंगी. शरवरी के साथ उनकी जोड़ी भी नई है. 

टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छी चर्चा हुई थी, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स को रिलीज स्ट्रेटजी पर भरोसा नहीं है. ट्रेड जगत का मानना है कि अगर फिल्म को थोड़ा और सही टाइमिंग मिलती तो इसका फायदा ज्यादा हो सकता था.