'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर रिलीज वाले दिन ही दिखे अक्षय खन्ना, रेयर अपीयरेंस हुई वायरल

अक्षय खन्ना उन एक्टर्स में से हैं जो शायद ही कभी पपराजी के कैमरे में कैद होते हैं. वे इवेंट्स, स्क्रीनिंग या बॉलीवुड पार्टियों में भी कम ही नजर आते हैं. लेकिन बुधवार को मुंबई में उनकी एक दुर्लभ उपस्थिति दर्ज की गई.

X
Antima Pal

अक्षय खन्ना उन एक्टर्स में से हैं जो शायद ही कभी पपराजी के कैमरे में कैद होते हैं. वे इवेंट्स, स्क्रीनिंग या बॉलीवुड पार्टियों में भी कम ही नजर आते हैं. लेकिन बुधवार को मुंबई में उनकी एक दुर्लभ उपस्थिति दर्ज की गई. वे एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखे और फिल्ममेकर-एक्टर रजत रवाइल के साथ थे. अक्षय ने खुशी-खुशी फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिए. दोनों साथ किसी नई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं या नहीं, ये अभी साफ नहीं है.

दृश्यम 3 के ट्रेलर रिलीज के दिन ही मुंबई में स्पॉट हुए अक्षय खन्ना

दिलचस्प बात ये है कि ठीक उसी दिन दृश्यम: द कन्क्लूजन का ट्रेलर भी रिलीज हुआ. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें नई फिल्म में अक्षय खन्ना की कमी महसूस हो रही है. याद हो तो अक्षय दृश्यम 2 में पुलिस ऑफिसर के रोल में थे. तीसरी फिल्म में भी उन्हें शामिल होना था, लेकिन प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक के अनुसार रचनात्मक मतभेदों के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी.


अब जयदीप अहलावत इस फ्रैंचाइजी में नए किरदार के रूप में नजर आएंगे. उन्होंने अक्षय की जगह नहीं ली है, बल्कि मेकर्स ने एक नया कैरेक्टर क्रिएट किया है. ट्रेलर में जयदीप का परफॉर्मेंस काफी ध्यान खींच रहा है.

अक्षय खन्ना अगली फिल्म में महाकाली में दिखेंगे. इस प्रोजेक्ट को हनुमान फेम प्रसंथ वर्मा ने क्रिएट किया है और निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं. कुछ दिन पहले ही शुक्राचार्य के रोल में अक्षय का लुक रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा.

अक्षय खन्ना की ये अचानक मुंबई में उपस्थिति और उसी दिन दृश्यम ट्रेलर का आना कई लोगों के लिए बड़ा संयोग बना. फैन्स अब उनकी अगली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द ही बड़े स्क्रीन पर फिर नजर आएंगे. उनकी चुनिंदा फिल्में और मजबूत परफॉर्मेंस हमेशा चर्चा में रहती हैं.