अक्षय खन्ना का महाकाली से दमदार लुक आया सामने, शुक्राचार्य के रूप में खौफनाक दिखे एक्टर
अक्षय खन्ना के 51वें जन्मदिन पर महाकाली फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया है. डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने सेट से तस्वीर शेयर कर उन्हें खास अंदाज में विश किया. इस फिल्म में वह शुक्राचार्य के रोल में नजर आएंगे.
मुंबई: दिग्गज एक्टर अक्षय खन्ना आज 28 मार्च को अपना 51वा जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला है. डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म महाकाली के सेट से उनकी पहली तस्वीर शेयर की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में अक्षय खन्ना का लुक बेहद अलग और डरावना नजर आ रहा है. लंबे सफेद बाल, घनी दाढ़ी और एक आंख का सफेद दिखाई देना उनके किरदार को और भी रहस्यमय बना रहा है. उनके सिर पर बंधी चोटी प्राचीन ऋषियों की झलक देती है. पहली नजर में उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है.
प्रशांत वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि अक्षय खन्ना एक ऐसे कलाकार हैं जिन्हें अपने टैलेंट को साबित करने के लिए शोर मचाने की जरूरत नहीं होती. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस उन्हें सबसे अलग बनाती है. डायरेक्टर ने यह भी कहा कि उनके साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है और वह फिल्म को दुनिया के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं.
Also Read
पौराणिक दुनिया की नई कहानी
महाकाली एक पौराणिक सुपरहीरो फिल्म है, जो प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है. इस फिल्म में अक्षय खन्ना विलेन शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं, जो कहानी का अहम हिस्सा होगा. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में भूमि शेट्टी अहम किरदार में नजर आएंगी. इसे आरकेडी स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है.
अक्षय खन्ना के इस नए अवतार ने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है. लंबे समय बाद उन्हें इतने अलग और दमदार रोल में देखने को मिलेगा, जिससे फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.
धुरंधर 2 से किया था धांसू कम्बैक
पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर रहने के बाद अक्षय खन्ना बॉलीवुड की मोस्टअवेटेड फिल्म धुरंधर से कमबैक किया था.