Welcome 3: 'वेलकम 3' की शूटिंग फिर हुई शुरू, Akshay Kumar ने वीडियो साझा कर दी जानकारी
Welcome 3: अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई. अब इस बीच खुद अक्षय कुमार ने इस फिल्म से जुड़ी जानकारी हमारे साथ साझा किया है.
नई दिल्ली: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम 3' इन दिनों काफी चर्चा में आ गई है. जब से मेकर्स ने इसकी अनाउंसमेंट की थी तब से ही फिल्म सुर्खियों में आ गई थी और इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ जिसके कारण मेकर्स को 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग रोकनी पड़ी थी. हालांकि, अब फिर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है. ऐसा हम नहीं बल्कि खुद अक्षय कुमार कह रहे हैं.
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
अक्षय ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- #WelcomeToTheJungle की शूटिंग शुरू होते ही मस्ती का पूरा पागलपन शुरू हो जाता है. मज़ेदार और पागलपन भरी सभी चीज़ों से भरपूर इस रोलरकोस्टर के लिए आपकी शुभकामनाओं की आवश्यकता होगी : #स्वागत3.
अब इस वीडियो को देख यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा सारी टीम को शुभकामनाएं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा गुडलक सेठ जी, एक अन्य यूजर ने कहा किंग की फिर से आ गया.