अक्षय कुमार ने 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार में की पूजा, फैंस ने किया जोरदार स्वागत

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं. रिलीज से ठीक पहले अभिनेता ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए.

X
Antima Pal

Akshay Kumar Visits Mata Vaishnodevi Temple: बॉलीवुड के खतरनाक खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं. रिलीज से ठीक पहले अभिनेता ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए. मंदिर में अक्षय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

'वेलकम टू द जंगल' रिलीज से पहले वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे अक्षय

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अक्षय मंदिर परिसर में पहुंचे, फैंस का हुजूम उनके चारों तरफ जुट गया. लोग उन्हें देखकर बेहद उत्साहित हो गए और सेल्फी लेने व तस्वीर खिंचवाने के लिए बेताब नजर आए. अक्षय कुमार ने भी अपने फैंस का प्यार बड़े खुले दिल से कबूल किया. उन्होंने कुछ फैंस के साथ बातचीत की और मुस्कुराते हुए पोज दिए. सुरक्षा कर्मियों को भीड़ को संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी.

26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

अक्षय इस समय भक्तिमय मूड में नजर आए. सफेद टी-शर्ट और ट्रैक पैंट में साधारण लुक वाले अक्षय ने मां वैष्णो देवी के आगे सिर झुकाया और पूजा-अर्चना की. उनके इस दर्शन यात्रा का मकसद फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेना बताया जा रहा है. वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.


अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग 2023 में शुरू हुई थी, लेकिन कई कारणों से रिलीज डेट में बार-बार बदलाव होता रहा. अब आखिरकार फिल्म रिलीज होने को तैयार है. यह फिल्म कमाल की स्टार कास्ट के लिए चर्चा में है. फिल्म में करीब 34 बड़े कलाकार नजर आएंगे. अक्षय कुमार के अलावा इसमें सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ समेत कई मशहूर नाम शामिल हैं. इतने बड़े कलाकारों की फौज को देखकर दर्शक पहले से ही फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.

फिल्म का ट्रेलर और गाने जल्द ही रिलीज होने वाले हैं. कॉमेडी, एक्शन और भरपूर मस्ती से सजी यह फिल्म दर्शकों को थिएटर में खूब हंसाने वाली है. अक्षय कुमार का कॉमिक टाइमिंग और इन सब स्टार्स का साथ फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने का मजबूत दावा कर रहा है.