वेटरन एक्टर असरानी को याद कर इमोशनल हुए अक्षय कुमार, 'भूत बंगला' फिल्म को बताया उनके नाम का ट्रिब्यूट
अक्षय कुमार ने कहा कि फिल्म सिर्फ एक मूवी नहीं, बल्कि असरानी जी को दी गई श्रद्धांजलि है. 15 अप्रैल को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर असरानी जी के साथ फिल्म की शूटिंग की एक फोटो शेयर की. कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ यादों का टुकड़ा नहीं होती… वो एक पूरी जर्नी को समेट लेती है.'
मुंबई: 'भूत बंगला' की रिलीज से ठीक पहले अक्षय कुमार ने वेटरन एक्टर असरानी को याद करके दिल छू लेने वाला नोट लिखा है. असरानी जी का पिछले साल अक्टूबर 2025 में निधन हो गया था, लेकिन उनकी यादें आज भी कमेडी प्रेमियों के दिलों में जिंदा हैं.
वेटरन एक्टर असरानी को याद कर इमोशनल हुए अक्षय कुमार
अक्षय ने कहा कि फिल्म सिर्फ एक मूवी नहीं, बल्कि असरानी जी को दी गई श्रद्धांजलि है. 15 अप्रैल को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर असरानी जी के साथ फिल्म की शूटिंग की एक फोटो शेयर की. कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ यादों का टुकड़ा नहीं होती… वो एक पूरी जर्नी को समेट लेती है. यह तस्वीर हमारी भूत बंगला की शूटिंग से है… असरानी जी के साथ मेरी दूसरी आखिरी फिल्म. कुल 12 फिल्में हमने साथ कीं और हर फिल्म में मैंने उनसे कुछ नया सीखा. हर बार उनके साथ काम करना मास्टरक्लास जैसा होता था.'
अक्षय ने आगे लिखा- 'कॉमेडी इतनी आसान लगती थी… लेकिन वो एक मुश्किल कला है. असरानी जी उस सबसे मुश्किल कला के उस्ताद थे.' उन्होंने कहा कि भूत बंगला सिर्फ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म नहीं है, बल्कि असरानी जी की याद में एक ट्रिब्यूट है. अक्षय ने बताया कि असरानी जी के साथ काम करते हुए उन्हें हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता था. असरानी जी की आखिरी फिल्मों में 'भूत बंगला' और 'हैवान' शामिल हैं, दोनों में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया.
अक्षय ने पहले भी उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा था कि सिर्फ एक हफ्ता पहले ही 'हैवान' की शूटिंग पर उन्होंने गर्मजोशी से गले मिले थे. 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर प्रियदर्शन के साथ बन रही है. 14 साल बाद दोनों की यह फिल्म दर्शकों को खास तौर पर हॉरर और कॉमेडी का मजेदार मिक्स देने वाली है. फिल्म में असरानी जी की भूमिका भी दर्शकों को उनकी याद दिलाएगी.
अक्षय कुमार ने अपने नोट में असरानी जी की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की और कहा कि उनकी फिल्में आज भी लोगों को हंसाती हैं. हेरा फेरी, भागम भाग, वेलकम, दे दना दन जैसी कई हिट फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया था. अक्षय ने लिखा कि हर फिल्म में असरानी जी से सीखने को कुछ न कुछ नया मिलता था. यह भावुक पोस्ट भूत बंगला के प्रमोशंस के दौरान आयै है. फिल्म 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.