अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' टॉप 10 प्री-सेल्स में हो पाएगी शामिल? जानें कैसी चल रही फिल्म की एडवांस बुकिंग
प्रियदर्शन की डायरेक्शन और अक्षय की कॉमिक टाइमिंग का यह कॉम्बिनेशन पिछले 14 साल से दर्शक इंतजार कर रहे थे. 'खट्टा मीठा' के बाद दोनों की यह पहली फिल्म है. दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि भूत बंगला पुरानी यादों को ताजा करेगा और थिएटर में हंसी के साथ-साथ डर का भी मजा देगा.
मुंबई: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 14 साल बाद हुई रीयूनियन अब बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाने लगी है. हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रफ्तार देखने को मिल रही है. 14 अप्रैल को फुल बुकिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म ने 11 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.
'भूत बंगला' टॉप 10 प्री-सेल्स में हो पाएगी शामिल?
फिल्म की स्टोरी, हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिक्स और अक्षय-प्रियदर्शन की पुरानी यादें दर्शकों को खूब लुभा रही हैं. खास बात यह है कि दिल्ली में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अक्षय कुमार खुद दर्शकों के जोश से हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि अपने 36 साल के करियर में उन्होंने कभी किसी मॉल में इतना भारी उत्साह नहीं देखा. यह बयान फिल्म के प्रति दर्शकों के प्यार को साफ दिखाता है.
कैसी चल रही फिल्म की एडवांस बुकिंग
टिकटिंग वेबसाइट BookMyShow पर फिल्म को 'Good Start' का टैग मिला है. एक ही दिन में 5,090 से ज्यादा टिकट्स बिके, जबकि 9,000 से अधिक नए यूजर्स ने फिल्म में इंटरेस्ट दिखाया. ये आंकड़े तब के हैं जब पूरे देश में अभी सिर्फ कुछ शोज ही लिस्टेड थे. अब फुल बुकिंग शुरू हो चुकी है और नेशनल चेन थिएटर्स में ओपनिंग डे के लिए 500 से ज्यादा सीट्स और पेड प्रीव्यू के लिए करीब 700 टिकट्स पहले ही बिक चुके हैं.
ऑर्गेनिक तरीके से 1,200 से अधिक टिकट्स बिके
ब्लॉक बुकिंग को हटाकर देखें तो ऑर्गेनिक तरीके से 1,200 से अधिक टिकट्स बिक चुके हैं. ये आंकड़े रिलीज से तीन दिन पहले के हैं और फिल्म की मांग तेजी से बढ़ रही है. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स इसे Jolly LLB 3 से बेहतर बता रहे हैं. हॉरर-कॉमेडी जॉनर और नॉस्टैल्जिया का कॉम्बिनेशन आम दर्शकों को खूब भा रहा है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा टीना दत्ता, राजपाल यादव, जावेद जाफरी और विजय राज जैसे कलाकार भी हैं.
प्रियदर्शन की डायरेक्शन और अक्षय की कॉमिक टाइमिंग का यह कॉम्बिनेशन पिछले 14 साल से दर्शक इंतजार कर रहे थे. 'खट्टा मीठा' के बाद दोनों की यह पहली फिल्म है. दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि भूत बंगला पुरानी यादों को ताजा करेगा और थिएटर में हंसी के साथ-साथ डर का भी मजा देगा. अभी तक की बुकिंग से लग रहा है कि फिल्म की ओपनिंग अच्छी रह सकती है. खासकर वीकेंड पर और भी रफ्तार आने की उम्मीद है.